हाईवे किनारे खड़े किसान को ट्रक ने टक्कर मारी:परिजन बोले- खाद लेने घर से निकला था, मप्र के अस्पताल में दम तोड़ा
ललितपुर जिले के ग्राम गोना के पास हाईवे-44 पर सोमवार शाम 5 बजे ट्रक की टक्कर से किसान की मौत हो गई। वह सड़क किनारे खड़ा था। हादसे के बाद ट्रक ललितपुर की ओर भाग गया। नारहट थाना क्षेत्र के ग्राम झारवटा निवासी अंकुश (30) पुत्र संतराम सोमवार शाम करीब 4 बजे साथी महेंद्र के साथ खाद लेने ग्राम गोना जा रहा था। शाम करीब 5 बजे वे ग्राम गोना और अम्झारा के बीच पहुंचे। महेंद्र बाइक खड़ी कर बाथरूम करने चला गया। अंकुश बाइक के पास सड़क किनारे खड़ा था, तभी सागर की ओर से आ रहे ट्रक ने उसे टक्कर मार दी। महेंद्र घायल अंकुश को मध्य प्रदेश के सागर जिले के मालथोन ले गया। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजन रात करीब 8 बजे शव ललितपुर ले आए और नारहट पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। रात 12:30 बजे पोस्टमार्टम हुआ। अंकुश के चाचा ने बताया कि वह दो भाइयों और एक बहन में सबसे छोटा था। उसका 5 साल का एक बेटा है। परिजनों के मुताबिक, अंकुश खेती करता था और खाद लेने के लिए घर से निकला था। पुलिस के अनुसार ने हाईवे पर अज्ञात ट्रक की टक्कर से किसान की मौत हुई। शव का पोस्टमार्टम कराया गया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)