कानपुर की कल की 10 बड़ी खबरें, VIDEO में:मेयर ने बैठक में 2 वकीलों को बुलाया, नगर आयुक्त गुस्साए; पूर्व प्रेमी ने अश्लील वीडियो भेजे
नमस्कार, कानपुर की कल (बुधवार) की 10 बड़ी खबरें… नगर निगम कार्यकारिणी की बैठक में मेयर ने दो वकीलों को बुलाया तो विवाद हो गया। नगर आयुक्त गुस्से में बैठक छोड़कर चले गए। जाजमऊ में गर्लफ्रेंड की शादी तय होने पर पूर्व प्रेमी ने अश्लील वीडियो भेजकर वायरल करने की धमकी दी। ऐसी ही 10 बड़ी खबरों को देखने के लिए ऊपर VIDEO पर क्लिक करें…। सिलसिलेवार पढ़िए 10 खबरें 1- वकीलों की हड़ताल, रजिस्ट्री दफ्तर का काम बंद कराया कानपुर कचहरी में सात मांगों को लेकर वकीलों ने धरना दिया। नारे लगाते हुए रजिस्ट्री दफ्तर पहुंचे और काम बंद करा दिया। उनकी मांग है कि अधिवक्ता सुरक्षा कानून बनाया जाए और वरिष्ठ वकीलों को पेंशन दी जाए। पढ़ें पूरी खबर... 2- ट्रक ने स्कूटी सवार दंपती को टक्कर मारी, बच्ची की मौत जीटी रोड पर तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी सवार दंपती को टक्कर मारी। ट्रक चालक ने भागने की कोशिश में सड़क पर गिरी ढाई साल की बच्ची को कुचला। मौके पर ही नवाबगंज के सूर्य विहार निवासी बच्ची नाया की मौत हो गई। पढ़ें पूरी खबर... 3- CSJMU गेट पर छात्रों ने जूता लहराकर प्रदर्शन किया छत्रपति शाहू जी महाराज यूनिवर्सिटी के गेट पर छात्रों ने जूता लहराकर नारेबाजी की। डीसी लॉ कॉलेज में पहले साल के एंट्रेंस के लिए समर्थ पोर्टल दोबारा खोलने और रद्द किए गए होम एग्जाम सेंटर को बहाल करने की मांग की। कुलपति ने छात्रों से ज्ञापन लिया। पढ़ें पूरी खबर... 4- अंजलि अरोड़ा के होटल वाले वीडियो पर तुषार गुप्ता बोले- परमिशन लेकर कमरे में गया था एक्ट्रेस अंजलि अरोड़ा के कानपुर में होटल में बदसलूकी के आरोप पर युवक तुषार गुप्ता ने कहा- मैनेजर की अनुमति से कमरे में गया था। अंजलि अरोड़ा ने गलत इल्जाम लगाए, वो माफी मांगें। 15 अक्टूबर को अंजलि नगाड़ा नाइट डांडिया में मिसमैनेजमेंट का आरोप लगाकर शो छोड़कर चलीं गई थीं। पढ़ें पूरी खबर... 5- जिला स्तरीय वॉलीबाल चैंपियन छात्रा ने फंदा लगाकर दी जान अरमापुर एस्टेट थाना क्षेत्र में नौंवी की छात्रा सुहाना ने फंदा लगाकर जान दे दी। वह जिला स्तरीय वॉलीबॉल चैंपियन रह चुकी है। घटना के समय घर पर उसकी छोटी बहन और दादी मौजूद थीं। सुसाइड की वजह अभी पता नहीं चल सकी है। पढ़ें पूरी खबर... 6- नगर निगम कार्यकारिणी की बैठक में विवाद, नगर आयुक्त छोड़कर गए नगर निगम कार्यकारिणी की बैठक में दो अधिवक्ताओं के बैठने पर विवाद हुआ। नगर आयुक्त अर्पित उपाध्याय बैठक छोड़कर चले गए। महापौर ने बताया कि अधिवक्ता मो जावेद और रिषभ अवस्थी को बैठक में कानूनी राय लेने के लिए बुलाया गया था, लेकिन उनकी मौजूदगी को लेकर नगर आयुक्त सहमत नहीं थे। पढ़ें पूरी खबर... 7- पूर्व प्रेमी ने अश्लील वीडियो भेजकर किया ब्लैकमेल, आरोपी को जेल जाजमऊ में गर्लफ्रेंड की शादी तय होने पर बॉयफ्रेंड ने अश्लील वीडियो भेजकर वायरल करने की धमकी दी। पीड़िता बोली- मार्च 2026 में गैंगरेप किया था, अब शादी तोड़ने का दबाव बना रहा। पुलिस ने आरोपी दिलशाद और सैफ को गिरफ्तार कर जेल भेजा। पढ़ें पूरी खबर... 8- 18 लाख के पैचवर्क की फिनिशिंग खराब, DM बोले- दिवाली से पहले ठीक करें सड़क निर्माण, पैचवर्क और सीएम ग्रिड योजना के कामों की जांच अधिकारियों ने की। इस दौरान बजरिया थाने के सामने नाला रोड पर 18 लाख से हो रहे पैचवर्क में खामियां मिलीं। DM ने इस पर नाराजगी जताई। दिवाली से पहले काम ठीक से पूरा करने को कहा। पढ़ें पूरी खबर... 9- KDA में फर्जीवाड़ा, डॉक्यूमेंट्स न मिलने पर 7 के खिलाफ केस KDA की जूही कला योजना के दो प्लॉटों को फर्जी डॉक्यूमेंट्स के आधार पर फ्रीहोल्ड कराने और रजिस्ट्री कराने का मामला सामने आया। दोनों प्लॉटों का टोटल एरिया 2500 वर्गगज है। रिकॉर्ड में आवंटन से जुड़े जरूरी दस्तावेज नहीं मिले, 7 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। पढ़ें पूरी खबर… 10- चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ के असर से बारिश का अलर्ट करवाचौथ पर मौसम बदलने का अलर्ट है। कानपुर में 29 और 30 अक्टूबर को कुछ इलाकों में बारिश की संभावना मौसम विभाग ने जताई है। चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ के असर से आंधी आ सकती है। तापमान गिरने के साथ ठंड बढ़ेगी। पढ़ें पूरी खबर...
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)