ध्रुव त्रिपाठी को समर्थकों ने कंधे पर उठाकर मनाया जश्न:गोरखपुर विश्वविद्यालय पर लगे 'योगी-मोदी जय श्रीराम' के नारे; देखें VIDEO

Oct 29, 2026 - 06:22
0
ध्रुव त्रिपाठी को समर्थकों ने कंधे पर उठाकर मनाया जश्न:गोरखपुर विश्वविद्यालय पर लगे 'योगी-मोदी जय श्रीराम' के नारे; देखें VIDEO
गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी ध्रुव कुमार त्रिपाठी की जीत के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं और शिक्षक समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। गोरखपुर विश्वविद्यालय के गेट के बाहर समर्थक फूल, मिठाई और गुलाल लेकर उनके स्वागत के लिए मौजूद रहे। चुनाव जीतने के बाद जैसे ही ध्रुव कुमार त्रिपाठी विश्वविद्यालय के गेट के बाहर पहुंचे, समर्थकों ने उन्हें घेर लिया। लोगों ने फूलों की माला पहनाकर उनका जोरदार स्वागत किया। इस दौरान समर्थकों ने 'योगी-मोदी', 'जय श्रीराम', 'पूर्वांचल में एक तिवारी, ध्रुव तिवारी' और 'अश्वमेध का घोड़ा है, योगी जी ने छोड़ा है' जैसे नारे लगाए। उत्साहित समर्थकों ने ध्रुव त्रिपाठी को कंधे पर बैठा लिया और नारे लगाते हुए आगे बढ़े। ध्रुव त्रिपाठी ने भी विक्ट्री साइन दिखाकर समर्थकों का अभिवादन किया और जीत की खुशी जाहिर की। VIDEO देखने के लिए फोटो पर क्लिक करें…

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User