गोरखपुर में शिक्षक विधायक चुनाव मतगणना जारी:रात-भर हंगामा, प्रथम वरीयता में भाजपा के ध्रुव त्रिपाठी आगे

Oct 28, 2026 - 07:21
0
गोरखपुर में शिक्षक विधायक चुनाव मतगणना जारी:रात-भर हंगामा, प्रथम वरीयता में भाजपा के ध्रुव त्रिपाठी आगे
गोरखपुर-फैज़ाबाद खण्ड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में प्रथम वरीयता के मतों की गिनती पूरी हो गई है। उसमें भाजपा के ध्रुव कुमार त्रिपाठी 466 मतों से आगे हैं। दूसरे स्थान पर निर्दल राजीव यादव हैं। सपा के डॉ. संजयन त्रिपाठी तीसरे स्थान पर हैं। मतगणना गोरखपुर विश्वविद्यालय के वाणिज्य विभाग में जारी है। प्रथम वरीयता के चौथे व अंतिम राउंड में राउंड में भाजपा प्रत्याशी ध्रुव कुमार त्रिपाठी को 11881 वोट मिले। निर्दल राजीव यादव दूसरे स्थान पर रहे। उन्हें 11415 वोट मिले। तीसरे स्थान पर रहे 8301 वोट मिले। अंतिम राउंड में विवाद हो गया। 42000 मतों की गणना में जो ट्रेंड था, उससे अलग ट्रेंड अंतिम 1612 मतों में होने पर सपा व निर्दल प्रत्याशी राजीव ने सवाल उठाया। मतगणना का बहिष्कार करने लगे तो अधिकारी समझाने आए। बातचीत चल रही थी लेकिन प्रत्याशी भड़क गए। उन्होंने धांधली का आरोप लगाया और सपा प्रत्याशी मतगणना छोड़कर बाहर चले गए। प्रशासन ने नियमानुसार गणना की बात कही है। तीसरे राउंड की मतगणना पूरी होने तक निर्दलीय राजीव यादव को 11287 वोट, भाजपा के ध्रुव कुमार त्रिपाठी को 10911 वोट एवं सपा के डॉ संजयन त्रिपाठी को 8169 वोट मिले हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User