कानपुर में सपा का GEN-Z NEO संवाद:स्टूडेंट्स ने पूछे सवाल, नेताओं ने दिए जवाब, पूर्व सांसद अन्नू टंडन और MLA रागिनी सोनकर भी पहुंची

Sep 28, 2026 - 13:18
0
कानपुर में सपा का GEN-Z NEO संवाद:स्टूडेंट्स ने पूछे सवाल, नेताओं ने दिए जवाब, पूर्व सांसद अन्नू टंडन और MLA रागिनी सोनकर भी पहुंची
कानपुर में रविवार को समाजवादी पार्टी ने GEN-Z NEO संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया। मोतीझील स्थित एक होटल में हुए इस कार्यक्रम में शहर के विधायक, पूर्व विधायक, पूर्व सांसद और पार्टी के वरिष्ठ नेता शामिल हुए। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कॉलेज स्टूडेंट्स और छात्रसंघ से जुड़े छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं और स्टूडेंट्स से संवाद कर उनकी समस्याओं और मुद्दों को समझना बताया गया। संवाद के दौरान छात्र-छात्राओं ने नेताओं से अलग-अलग मुद्दों पर सवाल किए, जिनके जवाब पार्टी नेताओं ने दिए। अचानक दी गई कार्यक्रम की सूचना कार्यक्रम को लेकर गोपनीयता बरकरार रखने के लिए शहर के सपा विधायकों को इसकी सूचना अचानक दी गई। संवाद कार्यक्रम में शहर के दो विधायक अमिताभ बाजपेई और नसीम सोलंकी, मछलीशहर की विधायक रागिनी सोनकर, पूर्व सांसद अन्नू टंडन, पूर्व मंत्री अभिषेक मिश्रा और सपा की राष्ट्रीय प्रवक्ता जूही सिंह मौजूद रहीं। कई इलाकों के कॉलेजों से पहुंचे स्टूडेंट GEN-Z NEO संवाद में बाबूपुरवा, चमनगंज, बेकनगंज समेत शहर के अलग-अलग इलाकों के कॉलेजों से छात्र पहुंचे। छात्रसंघ से जुड़े कई स्टूडेंट भी कार्यक्रम में शामिल हुए। संवाद के दौरान स्टूडेंट्स ने सवाल पूछे और पार्टी नेताओं ने उनके जवाब दिए। कार्यक्रम में युवाओं से सीधे संवाद के जरिए उनके मुद्दों और विचारों को जानने पर फोकस रहा। आगामी चुनाव से पहले युवाओं से संवाद समाजवादी पार्टी की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम को आगामी चुनाव से पहले युवाओं और स्टूडेंट्स के बीच संवाद बढ़ाने की कवायद के तौर पर देखा जा रहा है। कार्यक्रम में शामिल नेताओं ने छात्रों के सवाल सुने और उनके साथ बातचीत की।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User