SIR के विरोध में उन्नाव में कांग्रेस का प्रदर्शन:मतदाता सूची में हेरफेर का आरोप, CEC के इस्तीफे की मांग

Sep 28, 2026 - 13:18
0
SIR के विरोध में उन्नाव में कांग्रेस का प्रदर्शन:मतदाता सूची में हेरफेर का आरोप, CEC के इस्तीफे की मांग
उन्नाव में सोमवार दोपहर करीब 12 बजे कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन किया। शहर में कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुरेंद्र कुशवाहा के नेतृत्व में रैली निकाली गई। कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार और चुनाव आयोग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की। कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुरेंद्र कुशवाहा ने कहा कि SIR के माध्यम से मतदाता सूची में कथित तौर पर हेरफेर किए जाने और वोट चोरी का मामला सामने आया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने इस संबंध में साक्ष्यों के साथ देश के सामने अपनी बात रखी है। इसी के विरोध में कांग्रेस के आह्वान पर देशभर में आंदोलन किया जा रहा है। राहुल गांधी ने भी हाल में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग करते हुए चुनावी प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं का मुद्दा उठाया है। कुशवाहा ने आरोप लगाया कि मतदाता सूची में हेरफेर के कारण चुनाव दर चुनाव जनमत प्रभावित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मामले की निष्पक्ष जांच कराई जानी चाहिए और यदि जांच में आरोप सही पाए जाते हैं तो जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। मतदाता सूची की पारदर्शिता सुनिश्चित उन्होंने कहा कि इस तरह की कार्रवाई से भविष्य में कोई भी व्यक्ति या संस्था संविधान और चुनावी व्यवस्था के साथ खिलवाड़ करने का साहस नहीं कर सकेगी। कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में मतदाता का अधिकार सबसे महत्वपूर्ण है और मतदाता सूची की पारदर्शिता सुनिश्चित करना जरूरी है। गौरतलब है कि SIR को लेकर कांग्रेस और चुनाव आयोग के बीच विवाद जारी है। कांग्रेस ने प्रक्रिया में कथित गड़बड़ियों को लेकर सवाल उठाए हैं, जबकि चुनाव आयोग ने पूर्व में राहुल गांधी के वोट चोरी संबंधी आरोपों को खारिज करते हुए उनसे शपथपत्र के साथ आरोपों के समर्थन में प्रमाण देने को कहा था। मामले की निष्पक्ष जांच की मांग रैली के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। पार्टी नेताओं ने कहा कि जब तक मतदाता सूची और चुनावी प्रक्रिया को लेकर उठे सवालों का।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User