कार्तिक मेले में गोताखोर सहित नाव रहे तैनात:फर्रुखाबाद और शाहजहांपुर के अफसरों ने सुरक्षा, सफाई और श्रद्धालुओं की सुविधाओं की समीक्षा की
फर्रुखाबाद और शाहजहांपुर के अधिकारियों ने शुक्रवार को ढाई घाट पर कार्तिक मेले की तैयारियों को लेकर दोपहर 3 बजे बैठक की। इसमें सुरक्षा, व्यवस्थाओं और श्रद्धालुओं की सुविधाओं पर चर्चा की गई। अधिकारियों ने निर्देश दिए कि मेले की सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी कराई जाएं और किसी भी तरह की लापरवाही न हो। बैठक में अपर जिलाधिकारी, अपर पुलिस अधीक्षक, कायमगंज के एसडीएम और सीओ, शाहजहांपुर के एसडीएम और सीओ, शमसाबाद थाना प्रभारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
अधिकारियों ने ढाई घाट पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने के साथ गोताखोरों और नावों की तैनाती के निर्देश दिए। भीड़ नियंत्रण के लिए पर्याप्त पुलिस बल लगाने और महिला श्रद्धालुओं की सुरक्षा के विशेष इंतजाम करने को कहा। यातायात, पार्किंग और बैरिकेडिंग के साथ साफ-सफाई, पेयजल, शौचालय और स्वास्थ्य शिविर की व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश भी दिए गए। मेले में सीसीटीवी कैमरों और कंट्रोल रूम के जरिए लगातार निगरानी की जाएगी।
अधिकारियों ने बताया कि कार्तिक मेले में फर्रुखाबाद के अलावा शाहजहांपुर, बदायूं और आसपास के जिलों से हजारों श्रद्धालु गंगा स्नान के लिए पहुंचते हैं। उन्होंने सभी विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों को आपसी तालमेल से काम करने के निर्देश दिए। बैठक के बाद दोनों जिलों के अधिकारियों ने ढाई घाट के गंगा तट का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)