मौसी के घर विवाहिता का शव टिन शेड में मिला:सुल्तानपुर में पति पर आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज

Nov 23, 2026 - 07:41
0
मौसी के घर विवाहिता का शव टिन शेड में मिला:सुल्तानपुर में पति पर आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज
सुल्तानपुर के गोसाईगंज थाना क्षेत्र के बीड़ी गांव में रविवार सुबह 30 वर्षीय विवाहिता का शव टिन शेड में रस्सी से लटका मिला। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पिता की शिकायत पर पति के खिलाफ रविवार रात आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज किया गया है। पुलिस के मुताबिक, बृजवारी महमदपुर गांव के जियालाल ने शिकायत में बताया कि उनकी बेटी अन्तिमा ने बड़गांव सुरौली के सुरजीत से प्रेम विवाह किया था। दंपती के दो बेटे निखिल (7) और नितिन (4) हैं। परिवार का कहना है कि पति-पत्नी के बीच करीब एक सप्ताह से विवाद चल रहा था। आरोप है कि सुरजीत शादी के बाद से अन्तिमा को परेशान करता था। शिकायत के मुताबिक, शनिवार (21 नवंबर) शाम अन्तिमा दोनों बच्चों के साथ बड़गांव सुरौली से बीड़ी गांव में अपनी मौसी शोभावती के घर गई थी। आरोप है कि रात करीब सात बजे सुरजीत भी वहां पहुंचा और दोनों के बीच विवाद व मारपीट हुई। इसके बाद सुरजीत घर लौट गया। रविवार (22 नवंबर) सुबह अन्तिमा घर में नहीं मिली तो परिजनों और रिश्तेदारों ने तलाश शुरू की। सुबह करीब छह बजे तालाब के पास गया प्रसाद के टिन शेड के नीचे बल्ली से प्लास्टिक की रस्सी के सहारे उसका शव लटका मिला। सूचना पर उपनिरीक्षक अनिल कुमार सक्सेना पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच की। पुलिस ने पति सुरजीत को हिरासत में लिया है। गोसाईगंज पुलिस ने जियालाल की शिकायत पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 108 के तहत केस दर्ज किया है। मामले की जांच उपनिरीक्षक संजीव कुमार को सौंपी गई है। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User