शामली में सुबह हल्का कोहरा छाया, 7 बजे धूप निकली:रात में एयर क्वालिटी इंडेक्स 90 पर पहुंचा
शामली। मंगलवार सुबह जिले में हल्का कोहरा छाया रहा। हालांकि, सुबह करीब 7 बजे सूर्य देव के दर्शन हो गए और धूप निकलने के साथ ही कोहरा छंट गया। इसके बावजूद सुबह के समय ठंड का असर महसूस किया गया। सुबह स्कूल जाने वाले बच्चों और नौकरीपेशा व खेत में जाने वाले किसानों को ठंड के बीच घरों से निकलना पड़ा। बाइक और साइकिल से सफर करने वालों को ठंडी हवाओं का सामना करना पड़ा। खुले इलाकों और सड़कों पर सुबह हल्की धुंध दिखाई दी। धूप निकलने के बाद मौसम साफ हो गया।
वहीं, मंगलवार को जिले का एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) सुबह 85 दर्ज किया गया, जबकि रात में बढ़कर 90 पर पहुंच गया। दोनों ही स्तर वायु गुणवत्ता के संतोषजनक श्रेणी में रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)