चक रोड पर मिट्टी डालने के विवाद में फायरिंग:शाहजहांपुर में पीड़ित ने आरोपी की लाइसेंसी बंदूक पुलिस को सौंपी

Nov 03, 2026 - 10:37
0
चक रोड पर मिट्टी डालने के विवाद में फायरिंग:शाहजहांपुर में पीड़ित ने आरोपी की लाइसेंसी बंदूक पुलिस को सौंपी
शाहजहांपुर के गोपालपुर जदीद गांव में चक रोड पर मिट्टी डालने को लेकर विवाद हुआ। एक व्यक्ति ने गांव के रणवीर और उनकी पत्नी पर लाइसेंसी बंदूक से फायरिंग करने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि पहली गोली नहीं चली, आरोपी ने दूसरा फायर करने का प्रयास किया और बाद में उन्होंने उससे बंदूक छीनकर पुलिस को सौंप दी। पीड़ित ने कार्रवाई की मांग की है। घटना थाना तिलहर इलाके में 31 अक्टूबर की रात हुई। गांव के रहने वाले विपिन कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि चक मार्ग पर जेसीबी से मिट्टी डालने का काम चल रहा था। इसी दौरान गांव का एक व्यक्ति और उसकी पत्नी वहां पहुंचे और जेसीबी ड्राइवर व ठेकेदार से गाली-गलौज की। विपिन के मुताबिक, उन्होंने पुलिस को इसकी सूचना दी थी। उनका आरोप है कि उसी दिन शाम को आरोपी और उनकी पत्नी लाइसेंसी बंदूक लेकर पहुंचे और उन पर फायरिंग की। दूसरी बार गोली चलाने की कोशिश में कारतूस मिस हो गया। इसी दौरान विपिन ने बंदूक छीनकर पुलिस को सौंप दी। विपिन का आरोप है कि थाना प्रभारी ने उनसे कहा कि वे बंदूक मौके से नहीं, बल्कि रणवीर के घर से लेकर आए हैं। विपिन ने कहा कि वे बंदूक उसके घर से कैसे ला सकते हैं। उन्होंने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद जांच शुरू कर दी है। इस घटना पर बात करने के लिए थाना प्रभारी से संपर्क किया गया, लेकिन उन्होंने कॉल काट दी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User