ट्रेन से उछला पत्थर किशोर के चेहरे पर लगा:रामपुर में ट्रेन की खिड़की पर बैठा था, गाल में लगे 10 टांके

Nov 03, 2026 - 10:04
0
ट्रेन से उछला पत्थर किशोर के चेहरे पर लगा:रामपुर में ट्रेन की खिड़की पर बैठा था, गाल में लगे 10 टांके
बिहार के बेतिया से पिता के साथ शिमला जा रहा 12 साल का सूरज मंगलवार सुबह जननायक एक्सप्रेस में घायल हो गया। रामपुर रेलवे स्टेशन से करीब 10 किलोमीटर पहले ट्रेन रुकने के दौरान दूसरी लाइन से गुजर रही ट्रेन के कारण रेलवे ट्रैक पर बिछा पत्थर उछलकर खिड़की के पास बैठे सूरज के चेहरे पर जा लगा। उसके गाल पर चोट आई और दस टांके लगाने पड़े। सूचना पर जीआरपी ने सरकारी एंबुलेंस से उसे जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज चल रहा है। सूरज बिहार के बेतिया जिले के निबिया टोला मोहल्ले का रहने वाला है। उसके पिता विनोद चौधरी हिमाचल प्रदेश के शिमला में मजदूरी करते हैं। सूरज भी शिमला के नवोदय विद्यालय में पढ़ता है। दोनों बिहार से शिमला लौट रहे थे। रामपुर से 10 किलोमीटर पहले रुकी ट्रेन घटना मंगलवार सुबह करीब 4 बजे की है। सूरज जननायक एक्सप्रेस में खिड़की खोलकर सीट पर बैठा था। रामपुर रेलवे स्टेशन से करीब 10 किलोमीटर पहले ट्रेन अचानक रुक गई। इसी दौरान दूसरी लाइन से एक ट्रेन गुजर रही थी। उछलकर गाल पर लगा पत्थर जीआरपी थाना प्रभारी ईश्वर चंद के मुताबिक, दूसरी लाइन से ट्रेन गुजरने के दौरान रेलवे पटरी के नीचे बिछा पत्थर उछलकर रुकी हुई ट्रेन की खिड़की के पास बैठे सूरज के चेहरे पर लगा। इससे उसका गाल घायल हो गया। ट्रेन में मौजूद यात्रियों ने घटना की सूचना जीआरपी को दी। GRP ने एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया सूचना मिलने पर जीआरपी ने सरकारी एंबुलेंस की मदद से सूरज को जिला अस्पताल भिजवाया। वहां डॉक्टरों ने उसका उपचार किया और गाल पर दस टांके लगाए। फिलहाल उसका इलाज चल रहा है। पिता बोले- शिमला जा रहे थे, रास्ते में हुआ हादसा सूरज के पिता विनोद चौधरी ने बताया कि वह बेतिया के निबिया टोला मोहल्ले के रहने वाले हैं और शिमला में मजदूरी करते हैं। उनका बेटा वहां नवोदय विद्यालय में पढ़ता है। दोनों बिहार से शिमला जा रहे थे, तभी रामपुर के पास यह हादसा हो गया। जीआरपी थाना प्रभारी ने बताया कि जननायक एक्सप्रेस का रामपुर रेलवे जंक्शन पर ठहराव नहीं है। ट्रेन किसी कारण से स्टेशन से पहले रुकी थी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User