लूट के आरोपितों को पकड़ने पहुंची दिल्ली पुलिस पर पथराव:वर्दी फाड़ी और बदमाशों को छुड़ा ले गई भीड़, 3 पर FIR
आगरा में लूट के आरोपियों को पकड़ने आई दिल्ली पुलिस पर मंगलवार रात भीड़ ने हमला बोल दिया। पथराव कर गाड़ी के शीशे तोड़ दिए और पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट कर वर्दी फाड़ दी। अफरातफरी के बीच आरोपियों को छुड़ाकर भगा दिया। स्थानीय पुलिस को साथ नहीं लेने से दिल्ली पुलिस को वहां से जान बचाकर भागना पड़ा। सूचना पर हरीपर्वत थाने की पुलिस पहुंच गई, लेकिन तब तक आरोपित भाग चुके थे। तीन महिलाओं के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है। दिल्ली नार्थ के थाना सब्जी मंडी क्षेत्र में हुई लूट में अभिषेक उर्फ जूडी और अनिकेत उर्फ कालू निवासी गिहारा बस्ती हरीपर्वत वांछित थे। मंगलवार रात 11 बजे इंस्पेक्टर संजय कुमार गुप्ता के नेतृत्व में पुलिस की टीम पहुंची। दिल्ली पुलिस के एसआइ सुमित ने बताया कि दोनों आरोपितों अभिषेक और अनिकेत को पकड़कर कार में बिठाने के बाद स्थानीय थाने के लिए निकले। कार से निकालकर भगाया इसी बीच एक आरोपित के परिवार वालों ने रास्ता रोक लिया। वे कुछ समझ पाते इससे पहले भीड़ जुट गई। तीन महिलाओं ने भीड़ को भड़का दिया। इस पर भीड़ ने हमला बोल दिया। पथराव कर गाड़ी के शीशे तोड़ दिए। उनके साथियों के साथ मारपीट कर वर्दी फाड़ दी। अफरातफरी के बीच अभिषेक और अनिकेत को कार से निकालकर भगा दिया। दिल्ली पुलिस पर हमले की सूचना पर हरीपर्वत थाने की पुलिस भी पहुंच गई, लेकिन तब तक आरोपित वहां से भाग निकले थे। एसीपी हरीपर्वत बजरंग प्रसाद ने बताया कि अभिषेक की पत्नी प्राची, मां बबिता, बहन अंजली समेत अन्य अज्ञात लोगों के विरुद्ध बलवा, मारपीट, सरकारी कार्य में बाधा की धारा में मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपित फरार हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)