कन्नौज में अधिवक्ता हत्याकांड का आरोपी अमोल गिरफ्तार:दिवाली पर गोली मारकर की गई थी हत्या, मां पहले ही पकड़ी जा चुकी हैं
कन्नौज के छिबरामऊ में दिवाली की शाम अधिवक्ता अनुज चतुर्वेदी की गोली मारकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने आरोपी कांग्रेसी नेता अमोल दीक्षित को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर हत्या की वजह और वारदात से जुड़े घटनाक्रम की जानकारी जुटा रही है। इस मामले में आरोपी की मां मुन्नी देवी को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। कोतवाली से चंद कदम की दूरी पर मारी थी गोली छिबरामऊ कोतवाली से कुछ ही दूरी पर अधिवक्ता अनुज चतुर्वेदी को गोली मारी गई थी। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई थी। गोली लगने से गंभीर रूप से घायल अनुज को परिजन आनन-फानन में सौ शैय्या अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने उनका इलाज शुरू किया, लेकिन उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। अधिवक्ताओं में फैला था आक्रोश अधिवक्ता की हत्या के बाद साथी वकीलों में आक्रोश फैल गया था। कोतवाली के नजदीक हुई वारदात ने पुलिस सुरक्षा और कानून-व्यवस्था को लेकर भी सवाल खड़े किए थे। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी थी। हत्या की वजह जानने में जुटी पुलिस अमोल दीक्षित की गिरफ्तारी के बाद पुलिस हत्या के पीछे की वजह, वारदात के समय की परिस्थितियों और अन्य संभावित पहलुओं की जांच कर रही है। इस संबंध में छिबरामऊ कोतवाली प्रभारी कपिल दुबे से बात करने का प्रयास किया गया, लेकिन उन्होंने फोन काट दिया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)