मऊ में देवी जागरण संपन्न:सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच भंडारा आयोजित, सैकड़ों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

Nov 10, 2026 - 17:49
0
मऊ में देवी जागरण संपन्न:सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच भंडारा आयोजित, सैकड़ों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद
मऊ में करहां स्थित रामलीला मैदान में सोमवार शाम श्रीलक्ष्मी पूजा सेवा ट्रस्ट भदीड़ की ओर से देवी जागरण, आरती, सांस्कृतिक कार्यक्रम और भंडारे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में एडीएम प्रवेंद्र कुमार, एसडीएम अर्चना अग्निहोत्री, क्षेत्राधिकारी जितेंद्र सिंह और युवा भाजपा नेता शक्ति सिंह सहित अन्य लोगों ने आरती में भाग लिया। गायिका अलका सिंह पहाड़िया और मनोहर सिंह ने अपनी टीम के साथ देवी भजन और छठ के पारंपरिक गीत प्रस्तुत किए। देर रात तक श्रद्धालु भजनों पर झूमते रहे। इस दौरान आयोजित भंडारे में सैकड़ों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। ट्रस्ट अध्यक्ष हरिओम सिंह, स्वदेश कुमार सिंह और जयदेश कुमार सिंह ने अतिथियों को अंगवस्त्र और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User