आगरा में सुबह से खिली हल्की धूप:16 नवंबर तक सुबह धुंध या कोहरा छाया रहेगा

Nov 14, 2026 - 09:36
0
आगरा में सुबह से खिली हल्की धूप:16 नवंबर तक सुबह धुंध या कोहरा छाया रहेगा
आगरा में शनिवार सुबह से हल्की धूप निकली है। तड़के धुंध के साथ ठंड का असर बढ़ गया है। धूप में नरमी होने और हवा शांत रहने की वजह से दिन के तापमान में गिरावट आ सकती है। अगले 2 दिन तक सुबह धुंध या कोहरा छाया रहेगा। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, कल सुबह भी धुंध छाई रहेगी। दोपहर में हल्की धूप निकलेगी। दिन में मौसम साफ रह सकता है। 16 नवंबर तक ऐसा ही मौसम रहेगा। 17 नवंबर से मौसम साफ रह सकता है। इस बीच तेज हवाएं चल सकती हैं। मगर, बारिश या बूंदाबांदी के आसार नहीं हैं। इसी बीच अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। सुबह-शाम ठंड का असर बना रहेगा। तापमान में उतार-चढ़ाव सूरज की लुका-छुपी के चलते तापमान में उतार-चढ़ाव बना हुआ है। रात और दिन दोनों तापमान में एक बार फिर बढ़ोतरी दर्ज की गई है। शुक्रवार के मुकाबले शनिवार को न्यूनतम तापमान में 1.2 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई है। अधिकतम तापमान लगभग उतना ही रहा है। मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक, शनिवार को अधिकतम तापमान 33.1 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि शुक्रवार को 33 डिग्री सेल्सियस था। वहीं, न्यूनतम तापमान शुक्रवार के 16.6 डिग्री सेल्सियस के मुकाबले शनिवार को 17.8 डिग्री सेल्सियस रहा। अक्टूबर में सामान्य से 54% कम बारिश मानसून के बाद 29 और 30 अक्टूबर को हुई बूंदाबांदी के बाद बारिश के रिकॉर्ड के थोड़ा सुधार हुआ है लेकिन सामान्य से अभी भी काफी कम है। मौसम विभाग के अनुसार, 1 से 13 नवंबर के बीच आगरा में सामान्य तौर पर 19.3 मिमी बारिश होनी चाहिए थी, लेकिन इस अवधि में केवल 8.9 मिमी बारिश दर्ज की गई। इस तरह अक्टूबर में अब तक सामान्य से करीब 54 प्रतिशत कम बारिश हुई है। आगरा में 1 जून से 30 सितंबर तक चले मानसून सीजन में कुल 527.2 मिमी बारिश दर्ज की गई। इस अवधि में सामान्य बारिश का आंकड़ा 530.3 मिमी था। यानी पूरे मानसून सीजन में सामान्य से केवल 3.1 मिमी या करीब 1 प्रतिशत कम बारिश हुई। हालांकि, मानसून के दौरान बारिश का वितरण एक जैसा नहीं रहा। कुछ दिनों में तेज बारिश हुई, जबकि कई दिनों तक बारिश कम रही। इसी वजह से पूरे सीजन में बारिश का आंकड़ा सामान्य के करीब रहा, लेकिन अक्टूबर में बारिश की कमी बनी हुई है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User