कांग्रेस में पुराने चेहरों पर फिर भरोसा:अलीगढ़ में सोमवीर और नवेद को दोबारा कमान; अन्य दावेदारों को झटका
चुनाव से पहले कांग्रेस संगठन में बदलाव की उम्मीद लगाए बैठे कई दावेदारों को प्रदेश नेतृत्व के फैसले से झटका लगा है। अलीगढ़ में जिला और महानगर अध्यक्ष पद पर बदलाव की चर्चाओं के बीच कांग्रेस ने पुराने चेहरों पर ही भरोसा जताया है। ठाकुर सोमबीर सिंह को फिर जिलाध्यक्ष और नवेद खान को महानगर अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। दोनों को दोबारा नियुक्त कर प्रदेश नेतृत्व ने उनके नेतृत्व पर मुहर लगा दी है। अलीगढ़ से लखनऊ और दिल्ली तक लगाई दौड़ दरअसल, चुनाव से पहले संगठन में बदलाव की प्रक्रिया के तहत प्रदेश स्तर पर जिलाध्यक्ष और महानगर अध्यक्ष पदों के लिए आवेदन मांगे गए थे। इसके बाद अलीगढ़ में भी इन पदों के लिए कई नेताओं ने दावेदारी पेश की थी। कुछ दावेदारों ने अपनी नियुक्ति के लिए अलीगढ़ से लेकर लखनऊ और दिल्ली तक दौड़ लगाई। प्रदेश और केंद्रीय नेतृत्व के स्तर पर पैरोकारी भी की गई। सभी को उम्मीद थी कि इस बार संगठन में नए चेहरों को मौका मिल सकता है, लेकिन प्रदेश नेतृत्व ने दोनों मौजूदा अध्यक्षों को ही दोबारा जिम्मेदारी सौंप दी। इससे बदलाव की आस लगाए बैठे अन्य दावेदारों को झटका लगा है। पुनर्नियुक्ति पर बधाइयों का दौर ठाकुर सोमबीर सिंह और नवेद खान की दोबारा नियुक्ति पर पूर्व विधायक विवेक बंसल समेत कांग्रेस के तमाम नेताओं और कार्यकर्ताओं ने बधाई दी है। प्रदेश नेतृत्व के फैसले का स्वागत करते हुए उम्मीद जताई कि दोनों अध्यक्ष संगठन को मजबूत करने और आगामी चुनावों में पार्टी को बेहतर स्थिति में लाने के लिए काम करेंगे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)