करवा चौथ आज:सुखी वैवाहिक जीवन की कामना से पति-पत्नी को एक साथ करनी चाहिए गणेश जी और चौथ माता की पूजा

Oct 29, 2026 - 05:27
0
करवा चौथ आज:सुखी वैवाहिक जीवन की कामना से पति-पत्नी को एक साथ करनी चाहिए गणेश जी और चौथ माता की पूजा
आज (गुरुवार, 29 अक्टूबर) कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी है, इस तिथि पर करवा चौथ का व्रत किया जाता है। विवाहित महिलाएं पति की लंबी उम्र, अच्छे स्वास्थ्य और सौभाग्य की कामना से निर्जला व्रत रखती हैं। निर्जला व्रत यानी महिलाएं पूरे दिन अन्न और जल का त्याग करती हैं, रात में चंद्र दर्शन, चंद्र को अर्घ्य और पूजा के बाद ही जल और भोजन ग्रहण करती हैं। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. मनीष शर्मा के मुताबिक, करवा चौथ पर गणेश जी, चौथ माता और चंद्र देव की विशेष पूजा की जाती है। चतुर्थी तिथि के स्वामी भगवान गणेश माने गए हैं। इस दिन पति-पत्नी को साथ बैठकर गणपति पूजन करना चाहिए। मान्यता है कि ऐसा करने से घर में सुख-शांति बनी रहती है और वैवाहिक जीवन में प्रेम बढ़ता है। सूर्य को अर्घ्य देकर करें दिन की शुरुआत करवा चौथ पर सुबह सूर्य देव को जल अर्पित करके दिन की शुरुआत करनी चाहिए। इसके बाद घर के मंदिर में पूजा करें और फिर करवा चौथ व्रत करने का संकल्प लें। व्रत करने वाली महिलाएं दिनभर पूजा-पाठ और धार्मिक परंपराओं का पालन करती हैं। शाम को पति-पत्नी एक साथ करें पूजा गणेश जी के इन मंत्रों का कर सकते हैं जप चंद्रमा को अर्घ्य देने के बाद पूरा होता है व्रत करवा चौथ की पूजा में चंद्र दर्शन सबसे महत्वपूर्ण परंपराओं में से एक है। रात में चंद्रमा दिखाई देने पर जल से अर्घ्य देकर पूजा की जाती है। इसके बाद पति की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की कामना करते हुए व्रत खोला जाता है। चंद्रमा के दर्शन से पहले करवा चौथ माता की कथा सुनना या पढ़ना चाहिए। करवा चौथ व्रत पति-पत्नी के बीच प्रेम, विश्वास और समर्पण का प्रतीक भी माना जाता है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User