यूपी में आज तूफान की चेतावनी, भारी बारिश का अलर्ट:3 दिन तक मौसम बिगड़ा रहेगा, ओले भी गिर सकते हैं, ठंड बढ़ेगी
बंगाल की खाड़ी से उठे चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ का असर यूपी में भी दिखने लगा है। आज गुरुवार को 21 जिलों में भारी बारिश और 38 जिलों में तूफान, बिजली गिरने की चेतावनी है। बुधवार दोपहर लखनऊ और आसपास के जिलों में अचानक मौसम बदल गया। लखनऊ में बादल छा गए और बारिश हुई। रायबरेली में भी हल्की बारिश हुई। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि अर्नब तूफान के असर से तापमान में 5 से 8 डिग्री तक गिरावट आ सकती है। IIT कानपुर के अर्थ साइंसेज विभाग के प्रोफेसर जावेद एन. मलिक ने दैनिक भास्कर को बताया कि यूपी में बारिश, तेज हवाओं का असर देखने को मिल सकता है। अर्नब के असर को देखते हुए प्रदेश के राहत आयुक्त भानु चंद्र गोस्वामी ने सभी जिलों के अफसरों को 24 घंटे अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं। पढ़िए आज किन जिलों में बारिश होगी IMD और कृषि विभाग ने किसानों के लिए गाइडलाइन जारी की अब जानिए अर्नब तूफान की वजह से यूपी में क्या नुकसान हो सकता है अर्नब तूफान की वजह से सबसे ज्यादा नुकसान फसलों को होगा। यह अक्टूबर का आखिरी हफ्ता है। इस समय धान की फसल पक चुकी है और काटी जा रही है। इसके साथ ही गेहूं, आलू, सरसों की बुवाई की तैयारियां चल रही हैं। ऐसे में बेमौसम बारिश और तेज हवाएं किसानों की मेहनत पर पानी फेर सकती हैं। धान को सबसे ज्यादा नुकसान: BHU के ग्रामीण कृषि मौसम सेवा केंद्र के नोडल अधिकारी प्रो. रवि शंकर सिंह और तकनीकी अधिकारी, मौसम वैज्ञानिक शिव मंगल सिंह ने बताया- धान की फसल इस समय पूरी तरह पककर तैयार है या कटकर खेतों में पड़ी है। तेज हवाओं (40-50 किमी/घंटा) से धान के पौधे खेतों में बिछ जाएंगे। अगर कटे हुए धान पानी में डूब गए, तो दाने काले पड़ जाएंगे और सड़ने लगेंगे। सब्जियां और बागवानी: गोभी, टमाटर, मिर्च जैसी हरी सब्जियों की नर्सरी और खेतों में जलभराव होने से पौधे गल जाएंगे। इसके अलावा, तेज हवाओं से केले और पपीते के पेड़ों के टूटने या गिरने का सबसे ज्यादा खतरा रहता है। आलू, सरसों की बुवाई में देरी: जो किसान इन दिनों गेहूं, सरसों या अगेती आलू की बुवाई करने वाले थे, खेतों में पानी भरने के कारण वे कम से कम 10 से 15 दिनों तक बुवाई नहीं कर पाएंगे। इससे रबी का पूरा सीजन लेट हो सकता है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)