करवा चौथ से पहले फर्रुखाबाद में खरीदारी बढ़ी:मेहंदी 500 से 800 रुपए और मेकअप 2,000 से 5,000 रुपए तक; 100 रुपये तक बिक रहा करवा

Oct 29, 2026 - 12:05
0
करवा चौथ से पहले फर्रुखाबाद में खरीदारी बढ़ी:मेहंदी 500 से 800 रुपए और मेकअप 2,000 से 5,000 रुपए तक; 100 रुपये तक बिक रहा करवा
फर्रुखाबाद में करवा चौथ से पहले फर्रुखाबाद के बाजारों में रौनक बढ़ गई है। बुधवार देर रात तक बाजारों में खरीदारी का दौर चलता रहा। वहीं, ब्यूटी पार्लरों में भी महिलाओं और पुरुषों की भीड़ नजर आई। महिलाएं मेहंदी लगवाने, फेशियल और मेकअप कराने पहुंचीं, तो पुरुष भी फेशियल, शेविंग और बालों में कलर कराने के लिए मेंस ब्यूटी पार्लर पहुंचे। फतेहगढ़ के एक ब्यूटी पार्लर में बुधवार देर रात तक महिलाओं की भीड़ रही। यहां महिलाएं मेहंदी लगवाने के साथ फेशियल और मेकअप कराने पहुंचीं। पार्लर संचालिका के मुताबिक, इस बार महिलाओं में खासा उत्साह है। मेकअप की बुकिंग भी अच्छी रही है। उन्होंने बताया कि अब महिलाएं त्योहारों और खास मौकों पर तैयार होने को लेकर पहले से अधिक ध्यान देती हैं। ब्यूटी पार्लरों में मेहंदी लगाने के लिए 500 से 800 रुपये तक लिए जा रहे हैं। मेकअप का पैकेज 2,000 से 5,000 रुपये तक है, जबकि फेशियल की शुरुआत 1,000 रुपये से हो रही है। पुरुष भी सजने-संवरने में पीछे नहीं शहर के आवास विकास स्थित एक मेंस ब्यूटी पार्लर में भी ग्राहकों की भीड़ रही। पार्लर संचालक ने बताया कि फेशियल कराने वालों की संख्या ज्यादा है। इसके अलावा कई पुरुष शेविंग और बालों में कलर कराने भी पहुंच रहे हैं। करवा चौथ के मौके पर अच्छे लुक के लिए पुरुष भी ग्रूमिंग पर ध्यान दे रहे हैं। 20 से 100 रुपये तक बिक रहा करवा करवा चौथ की पूजा के लिए बाजार में करवा और पूजा की थालियों की भी खरीदारी हो रही है। दुकानदार दिनेश कुमार ने बताया कि उनके यहां 20 से 100 रुपये तक के करवे उपलब्ध हैं, जबकि पूजा की थाली 200 रुपये में बिक रही है। उन्होंने बताया कि दुकानदारी अच्छी चल रही है। वहीं, दुकानदार मनोज प्रजापति के मुताबिक, करवा के साथ पूजा की थाली का पूरा सेट भी खरीदा जा रहा है। उनके यहां थाली का सेट 250 रुपये में बिक रहा है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User