पेड़ कटवाने के लिए 6 हजार रुपये मांगने का ऑडियो:देवरिया में वन रेंज के वन दरोगा पर रिश्वत मांगने का आरोप

Oct 29, 2026 - 12:39
0
पेड़ कटवाने के लिए 6 हजार रुपये मांगने का ऑडियो:देवरिया में वन रेंज के वन दरोगा पर रिश्वत मांगने का आरोप
देवरिया जिले के सलेमपुर वन रेंज में शीशम और आम के पेड़ कटवाने के बदले छह हजार रुपये मांगने का कथित ऑडियो गुरुवार सुबह करीब छह बजे सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। ऑडियो तीन दिन पुराना बताया जा रहा है। इसमें वन दरोगा और एक व्यक्ति के बीच पेड़ कटवाने के बदले रुपये देने की बातचीत सुनाई दे रही है। सलेमपुर निवासी ओमप्रकाश गुप्ता का आरोप है कि वन दरोगा शैलेंद्र कुमार ने पेड़ कटवाने के बदले रुपये मांगे। वायरल ऑडियो में एक व्यक्ति रकम कम करने की गुहार लगाता सुनाई देता है। वह कहता है, “साहब, किसी से पैसा लेकर आपको दे देंगे।” छह हजार रुपये की रकम का भी उल्लेख ऑडियो में चार शीशम के पेड़ों का जिक्र है। व्यक्ति पेड़ों के आकार की बात करते हुए कहता है कि कुछ पेड़ पतले हैं, जबकि एक शीशम का पेड़ बड़ा हो गया है। बातचीत में आम के पेड़ को चिरवाने और छह हजार रुपये की रकम का भी उल्लेख है। वन क्षेत्राधिकारी गौतम कुमार मौर्य ने बताया कि विभाग ने ऑडियो का संज्ञान लिया है और जांच कराई जा रही है। जांच में आरोप सही पाए जाने पर संबंधित व्यक्ति के खिलाफ नियमों के मुताबिक कार्रवाई की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User