लखनऊ में बी पैक्स कर्मचारियों की हड़ताल:वेतन न मिलने पर आर्थिक संकट, खाद की किल्लत से जूझते किसान
लखनऊ में बी पैक्स सहकारी समितियों के कर्मचारी पिछले आठ दिनों से हड़ताल कर रहे हैं। कर्मचारियों का कहना है कि प्रदेशभर में समितियों का कामकाज बंद है और उन्हें कई वर्षों से वेतन नहीं मिला है। इससे उनके सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। कर्मचारी सहकारिता के राजकीय कोष से वेतन दिए जाने की मांग कर रहे हैं। उनका आरोप है कि सरकार उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दे रही है। मांगें पूरी नहीं होने पर प्रदेश के बी पैक्स सहकारिता कर्मचारी सामूहिक इस्तीफा देने की योजना बना रहे हैं। हड़ताल का असर किसानों पर भी पड़ रहा है। समितियों से उर्वरक नहीं मिलने के कारण किसान निजी दुकानों से अधिक कीमत पर खाद खरीदने को मजबूर हैं। कर्मचारियों ने सहकारिता विभाग से मामले में हस्तक्षेप कर उनकी मांगों का समाधान करने की मांग की है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)