करवाचौथ पर पत्नी की याद में युवक ने जहर खाया:हालत गंभीर, बरेली में 2 साल पहले हार्ट अटैक से हुई थी मौत
बरेली में करवाचौथ पर पत्नी की याद आने के बाद 30 साल के सूरज कश्यप ने जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे जिला अस्पताल ले गए। वहां उसका इलाज चल रहा है और उसकी हालत में सुधार बताया जा रहा है। सूरज किला थाना क्षेत्र के चाहबाई मोहल्ले का रहने वाला है। वह पन्नीलाल कश्यप का बेटा है और कैटरिंग का काम करता है। करीब दो साल पहले उसकी पत्नी कमलेश की हार्ट अटैक से मौत हो गई थी। उनके तीन बच्चे हैं। परिजनों के मुताबिक, करवाचौथ के दिन सूरज को पत्नी की याद आ रही थी। उसने जहरीला पदार्थ खा लिया। तबीयत बिगड़ने पर परिवार के लोग उसे जिला अस्पताल ले गए। डॉक्टर गजेंद्र सिंह ने सूरज को अस्पताल में भर्ती कर इलाज शुरू किया। फिलहाल उसकी हालत में सुधार बताया जा रहा है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)