मऊ के एएसपी अनूप कुमार का सोनभद्र तबादला:पंकज श्रीवास्तव होंगे नए अफसर; चुनाव से पहले ट्रांसफर

Nov 25, 2026 - 14:17
0
मऊ के एएसपी अनूप कुमार का सोनभद्र तबादला:पंकज श्रीवास्तव होंगे नए अफसर; चुनाव से पहले ट्रांसफर
उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले 10 आईपीएस अधिकारियों और 18 अपर पुलिस अधीक्षकों के तबादले किए गए हैं। मऊ के अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार को सोनभद्र भेजा गया है। उनकी जगह पंकज कुमार श्रीवास्तव मऊ के नए एएसपी होंगे। पंकज कुमार श्रीवास्तव इससे पहले आजमगढ़ में अपर पुलिस अधीक्षक यातायात के पद पर तैनात थे। शासन के तबादला आदेश के तहत उन्हें मऊ में अपर पुलिस अधीक्षक की जिम्मेदारी दी गई है। अनूप कुमार को 5 अगस्त 2025 को मऊ में एएसपी बनाया गया था। अब उनका तबादला सोनभद्र कर दिया गया है। पंकज कुमार श्रीवास्तव उत्तर प्रदेश प्रांतीय पुलिस सेवा (पीपीएस) के 2012 बैच के अधिकारी हैं। उनका गृह जनपद प्रयागराज है और उन्होंने स्नातकोत्तर तक पढ़ाई की है। एएसपी बनने से पहले वे बरेली में सीओ सिटी प्रथम, सीओ सिटी तृतीय और सीओ हाईवे के पदों पर तैनात रह चुके हैं। उन्हें 20 मार्च 2026 को एएसपी पद पर पदोन्नति मिली थी। आजमगढ़ में यातायात की जिम्मेदारी संभालने के बाद अब वे मऊ में पुलिस प्रशासन की जिम्मेदारी संभालेंगे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User