लापता व्यक्ति का शव 16 दिन बाद नहर में मिला:दीपावली पर जयपुर से गांव आए थे, पत्नी के साथ खेत गए थे
शाहजहांपुर में बुधवार सुबह 11 बजे लापता 40 वर्षीय सुरेंद्र का शव नहर में मिला। वह 9 नवंबर को पत्नी के साथ खेत गए थे। इसके बाद से उनकी तलाश की जा रही थी। परिजनों के मुताबिक, शव नहर के पानी में उतराता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकाला और परिवार को बुलाकर पहचान कराई। परिजनों ने शव की पहचान कोरोकुंइयां निवासी सुरेंद्र के रूप में की। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सुरेंद्र पत्नी सुनीता, बेटे संजीव और बेटियों पूनम, काजल, शालिनी व राखी के साथ जयपुर में ईंट-भट्ठे पर काम करते थे। वह दीपावली पर परिवार के साथ गांव आए थे। उनका खेत घर से करीब एक किलोमीटर दूर है। परिजनों ने बताया कि 9 नवंबर को सुरेंद्र पत्नी के साथ खेत देखने गए थे। उन्होंने पत्नी से घर लौटने को कहा और कुछ देर बाद आने की बात कही। पत्नी घर लौट आई, लेकिन सुरेंद्र वापस नहीं आए। परिवार ने उनकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी और तलाश कर रहा था। परिजनों ने पुलिस से किसी पर आरोप नहीं लगाया बुधवार सुबह करीब 11 बजे कुछ लोगों ने शव देखा और पुलिस को सूचना दी। परिजनों ने पुलिस से किसी पर आरोप नहीं लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)