प्रतापगढ़ में प्रतिभा गौरव सम्मान समारोह:कोचिंग सेंटर में मेधावी छात्र-छात्राएं सम्मानित, जनप्रतिनिधि व अभिभावक रहे मौजूद

Nov 25, 2026 - 14:17
0
प्रतापगढ़ में प्रतिभा गौरव सम्मान समारोह:कोचिंग सेंटर में मेधावी छात्र-छात्राएं सम्मानित, जनप्रतिनिधि व अभिभावक रहे मौजूद
प्रतापगढ़ के जामताली स्थित जय मां सरस्वती कोचिंग सेंटर में प्रतिभा गौरव सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन तेज बहादुर के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व ब्लॉक प्रमुख एवं पूर्व जिला पंचायत सदस्य संतोष यादव, पूर्व ब्लॉक प्रमुख शिवगढ़ विनोद दुबे, समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष विकास यादव (राहुल) और जामताली के प्रधान प्रमोद दुबे शामिल हुए। विशिष्ट अतिथियों में डॉ. रवि जायसवाल, विधानसभा अध्यक्ष रानीगंज शेर बहादुर यादव, प्रधान खाखापुर रविंद्र यादव, उच्च न्यायालय के अधिवक्ता हितेंद्र यादव, मंगल यादव, डॉ. शेर बहादुर यादव, राज बहादुर यादव और लोहिया वाहिनी के प्रदेश सचिव अनाम प्रतापगढ़ी मौजूद रहे। देखें 4 तस्वीरें… कार्यक्रम के संरक्षक जिला न्यायालय के अधिवक्ता यदुराज सिंह यादव रहे। आयोजकों ने उनके मार्गदर्शन और सहयोग के लिए आभार जताया। कार्यक्रम का मंच संचालन प्रदीप गुप्ता ने किया। इसमें कोचिंग सेंटर की छात्राएं जिया मिश्रा और परी पाण्डेय ने भी सहयोग किया। कोचिंग सेंटर के संचालक तेज बहादुर यादव ने सभी अतिथियों, अभिभावकों, क्षेत्रवासियों और छात्र-छात्राओं का आभार जताया। उन्होंने कहा कि सभी के सहयोग, स्नेह और आशीर्वाद से समारोह सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। समारोह में क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, शिक्षाविदों और गणमान्य लोगों ने शिरकत की।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User