सुनहेड़ा गांव के किसानों ने मिल अधिकारियों से शिकायत की:गन्ना तौल केंद्र देर से शुरू होने और पर्चियां न मिलने से गेहूं की बुवाई में देरी

Nov 25, 2026 - 15:10
0
सुनहेड़ा गांव के किसानों ने मिल अधिकारियों से शिकायत की:गन्ना तौल केंद्र देर से शुरू होने और पर्चियां न मिलने से गेहूं की बुवाई में देरी
बागपत में सुनहेड़ा गांव के किसान गन्ना क्रय केंद्र की समस्याओं को लेकर बुधवार सुबह 11:30 बजे मिल अधिकारियों से मिलने पहुंचे। किसानों का कहना है कि क्रय केंद्र ठीक से संचालित नहीं हो रहा है। खेतों में गन्ना खड़ा होने से गेहूं की बुवाई में देरी हो रही है। किसानों ने मांगों का समाधान नहीं होने पर धरना-प्रदर्शन की चेतावनी दी। किसान संजय कुमार ने बताया कि सुनहेड़ा गांव का गन्ना तौल केंद्र सबसे देर से शुरू हुआ। केंद्र देर से शुरू होने के कारण किसानों को परेशानी हो रही है। गन्ना काटने के बाद ही खेतों में गेहूं की बुवाई की जा सकती है। संजय कुमार के मुताबिक, मिल में रोजाना तकनीकी खराबी आने से इंडेंट नहीं कट पा रहा है और किसानों को गन्ना डालने की पर्चियां नहीं मिल रही हैं। गन्ना खेतों में खड़ा रहने से फसल खराब होने की आशंका है। साथ ही गेहूं की बुवाई में देरी हो रही है, जिससे आगे चलकर पैदावार प्रभावित हो सकती है। किसानों ने बताया कि अधिकारियों से शिकायत करने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हुआ है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि समय पर गन्ना डालने की पर्चियां नहीं मिलीं और मिल ने समय से गन्ना नहीं लिया, तो वे धरना-प्रदर्शन करेंगे। मिल अधिकारियों ने किसानों को समय पर गन्ना लेने का आश्वासन दिया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User