सुषमा शेखर ने दीपोत्सव के लिए आभार जताया:बोलीं- चंद्रशेखर के विचार आज भी प्रासंगिक; बलिया में चित्रकला प्रतियोगिता और दीपोत्सव हुआ था

Nov 25, 2026 - 15:43
0
सुषमा शेखर ने दीपोत्सव के लिए आभार जताया:बोलीं- चंद्रशेखर के विचार आज भी प्रासंगिक; बलिया में चित्रकला प्रतियोगिता और दीपोत्सव हुआ था
बलिया के चंद्रशेखर नगर स्थित झोपड़ी पर बुधवार को पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर की पुत्रवधू डॉ. सुषमा शेखर ने दीपोत्सव अभियान में सहयोग करने वालों का आभार जताया। उन्होंने 10 नवंबर को चंद्रशेखर उद्यान और जिलेभर में महापुरुषों की प्रतिमाओं के पास आयोजित दीपोत्सव का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि चंद्रशेखर महामानव थे और उनके विचार आज भी प्रासंगिक हैं। चंद्रशेखर मैराथन समिति समय-समय पर उनके नाम पर कार्यक्रम आयोजित करती रही है। डॉ. सुषमा शेखर ने कहा कि 10 नवंबर को चित्रकला प्रतियोगिता और दीपोत्सव को प्रधानमंत्री दिवस के रूप में मनाया गया। इस आयोजन से पूरे देश में स्वच्छ संदेश देने का काम हुआ। उन्होंने अभियान में जुटे जिले के सभी लोगों का आभार जताया। उन्होंने बताया कि इसी दिन बलिया के आठ बार के सांसद चंद्रशेखर ने देश के आठवें प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली थी। इससे बलिया गौरवान्वित हुआ था। जन्म शताब्दी वर्ष में भी होंगे आयोजन कार्यक्रम में चंद्रशेखर जन्म शताब्दी वर्ष के दौरान उनकी स्मृति तिथियों को भी इसी तरह मनाने का फैसला लिया गया। इस दौरान हीरानंद सिंह, अरविंद सिंह सेंगर, अभय नारायण सिंह, आशीष त्रिवेदी और अजय राजभर मंटू बिंद ने अपने विचार रखे। डॉ. सुषमा शेखर ने चंद्रशेखर के सहयोगियों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। बड़ी संख्या में लोग रहे मौजूद कार्यक्रम की अध्यक्षता टाउन इंटर कॉलेज के पूर्व प्राचार्य डॉ. अखिलेश सिन्हा ने की। रणवीर सिंह सेंगर ने संचालन किया और उपेंद्र सिंह ने आभार जताया। इस मौके पर वशिष्ठ राय, ओम प्रकाश सिंह, शिवाजी सिंह, रियाजुद्दीन राजू, शिव कुमार मिश्रा, अशोक सिंह, अरुण सिंह, निर्भय सिंह गहलोत, निर्भय नारायण सिंह, पदुम गुप्ता, दिग्विजय सिंह, रुस्तम अली, मनीष सिंह, धीरेंद्र राय, मनोज शर्मा, धर्मेंद्र सिंह, संजय सिंह, बलवंत सिंह, राकेश, अजय सिंह, कमलेश सिंह, तेज प्रताप सिंह, हिमांशु सिंह, अमन सिंह, कमलेश राम, मदन राजभर, मुन्ना चौरसिया, प्रदीप यादव, भूदेव पांडे, अमित गिरी, श्री भगवान यादव, विजय साहनी, सोनू शर्मा, अखिलेश सिंह, पप्पू और बंटी सिंह मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User