लाल बिहारी यादव बोले- 2027 में बनेगी सपा सरकार:मिर्जापुर में पीडीए युवा सम्मेलन में सपा ने सामाजिक न्याय और एकजुटता का लिया संकल्प

Nov 15, 2026 - 20:39
0
लाल बिहारी यादव बोले- 2027 में बनेगी सपा सरकार:मिर्जापुर में पीडीए युवा सम्मेलन में सपा ने सामाजिक न्याय और एकजुटता का लिया संकल्प
मिर्जापुर के स्टेशन रोड स्थित समाजवादी पार्टी के जनसंपर्क कार्यालय पर रविवार को पीडीए युवा सम्मेलन एवं नवनिर्वाचित एमएलसी सम्मान समारोह आयोजित किया गया। सम्मेलन में पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक वर्ग की एकजुटता, सामाजिक न्याय, समानता और समाजवादी विचारधारा को मजबूत करने का संकल्प लिया गया। इस दौरान नवनिर्वाचित शिक्षक एमएलसी लाल बिहारी यादव और स्नातक एमएलसी आशुतोष सिन्हा को सम्मानित किया गया। लाल बिहारी यादव बोले- भाजपा की उल्टी गिनती शुरू कार्यक्रम के मुख्य अतिथि लाल बिहारी यादव ने कहा कि भाजपा की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। उत्तर प्रदेश के स्नातक और शिक्षक एमएलसी चुनाव के परिणाम बता रहे हैं कि प्रदेश के आधे से अधिक जिलों में समाजवादी पार्टी का दबदबा है। उन्होंने दावा किया कि प्रबुद्ध वर्ग ने सपा पर भरोसा जताया है और 2027 में प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनने जा रही है। स्नातक एमएलसी आशुतोष सिन्हा ने अपनी जीत का श्रेय कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के सामूहिक प्रयास को दिया। उन्होंने कहा कि आने वाला समय समाजवादी पार्टी का है। कैलाश चौरसिया ने कार्यकर्ताओं से किया संवाद कार्यक्रम संयोजक और पूर्व राज्यमंत्री कैलाश चौरसिया ने कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार की कमियों को जनता तक पहुंचाने की जरूरत है। समाजवादी पार्टी जनता के भरोसे और विश्वास पर खरा उतरने का प्रयास करेगी। मतदाता सूची में नाम जुड़वाने की अपील नगर विधानसभा प्रभारी संतोष गोयल ने कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से आगामी 21, 22, 28 और 29 तारीख को अपने-अपने बूथों पर पहुंचकर मतदाता सूची में छूटे पात्र मतदाताओं के नाम जुड़वाने की अपील की। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची प्रकाशित होने के बाद भी प्रत्येक कार्यकर्ता अपने पोलिंग बूथ पर मौजूद रहकर उसका निरीक्षण करे। अधिक से अधिक पात्र लोगों के नाम सूची में दर्ज कराना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। डॉ. अरविंद श्रीवास्तव ने कहा कि सामाजिक न्याय, भाईचारे और समानता के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए सभी को मिलकर काम करना होगा। ये लोग रहे मौजूद कार्यक्रम में रवि सोनकर, डॉ. शक्ति श्रीवास्तव, संतोष गोयल, राजकुमार केसरी, नूर बानो, रमाशंकर कॉल, परवीन बानो, शिवसेवक पांडेय, रत्नेश श्रीवास्तव, राकेश यादव, अमरेश सोनकर, रुपेश वर्मा, मेवालाल प्रजापति, रिजवान अहमद और लवकुश प्रजापति, उमा यादव सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User