बैंक चोरी में 3 महिलाओं समेत 5 लोग अरेस्ट:जौनपुर में 50 हजार और चार फर्जी आधार कार्ड मिले
जौनपुर के जफराबाद थाना पुलिस ने चोरी करने वाले गिरोह के पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इनमें दो पुरुष और तीन महिलाएं शामिल हैं। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 50 हजार रुपए और चार फर्जी आधार कार्ड बरामद किए हैं। पुलिस का दावा है कि बरामद रकम 12 नवंबर को कबूलपुर बाजार स्थित बैंक में एक व्यक्ति से चोरी की गई थी। पांचों आरोपियों को सखोई तिराहा, बेलाव घाट के पास से पकड़ा गया। पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है। बैंक में दो महिलाओं ने चुराए थे रुपए, साथी करते थे निगरानी पुलिस ने रविवार रात 8 बजे जारी विज्ञप्ति में बताया कि पूछताछ में आरोपियों ने कबूल किया कि 12 नवंबर को कबूलपुर बाजार स्थित बैंक में निर्जला और रीता ने एक व्यक्ति के रुपए चुराए थे। इस दौरान गिरोह के बाकी सदस्य बैंक के बाहर सड़क की दूसरी ओर खड़े होकर निगरानी कर रहे थे। पुलिस की गाड़ी दिखाई देने पर वे इशारा करके दोनों महिलाओं को सतर्क कर देते थे। सुनील करता था आने-जाने और चोरी की योजना का इंतजाम आरोपियों ने बताया कि चोरी के बाद वे अलग-अलग ऑटो से वाराणसी के सिंधौरा स्थित सुनील के घर पहुंचे थे। सुनील ही उनके आने-जाने और चोरी की योजना का इंतजाम करता था। वह उन्हें ऑटो से शहर के पास छोड़ता था। इसके बाद गिरोह के सदस्य टोटो आदि से मेले और बैंकों जैसी भीड़भाड़ वाली जगहों पर पहुंचते थे। बुजुर्गों को बनाते थे निशाना, ध्यान भटकाकर चुराते थे गहने पुलिस के मुताबिक, गिरोह के सदस्य बुजुर्ग पुरुषों और महिलाओं को निशाना बनाते थे। खासकर कीमती गहने पहनने वाली महिलाओं का ध्यान भटकाकर उनके गहने और पर्स में रखे रुपए चोरी कर लेते थे। इसके अलावा ऑटो में सफर करने वाले यात्रियों और राहगीर के रूप में चलने वाली बुजुर्ग महिलाओं को भी निशाना बनाते थे। गिरोह के महिला और पुरुष सदस्य मिलकर अलग-अलग तरीके से भीड़ जुटाते और लोगों का ध्यान भटकाते थे। इसी दौरान वारदात को अंजाम देकर फरार हो जाते थे। फर्जी आधार कार्ड से छिपाते थे पहचान, बच्चों को भी रखते थे साथ पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि पकड़े जाने पर वे फर्जी आधार कार्ड का इस्तेमाल कर अपनी असली पहचान और पता छिपाते थे। इन कार्डों के जरिए बैंक आदि में फर्जी खाते खुलवाने और दूसरी आपराधिक गतिविधियों को अंजाम देने की बात भी सामने आई है। पुलिस के अनुसार, गिरोह के सदस्य लोगों की सहानुभूति हासिल करने और संदेह से बचने के लिए अपने साथ छोटे बच्चों को भी रखते थे। जौनपुर और वाराणसी समेत आसपास के जिलों में वारदात का दावा पुलिस के मुताबिक, आरोपियों ने जौनपुर, वाराणसी और आसपास के जिलों में भी इसी तरह की घटनाओं को अंजाम देने की बात कबूल की है। पुलिस अब अन्य घटनाओं और उनकी आपराधिक गतिविधियों के बारे में जानकारी जुटा रही है। इन आरोपियों की गिरफ्तारी हुई 1. सुनील कुमार पिता सुखराम, निवासी मेघियापार, थाना सिंधौरा, वाराणसी।
2. जितेंद्र कुमार पिता दलसिंगार, निवासी मरचवारे, थाना ज्ञानपुर, भदोही।
3. संगीता पत्नी सुनील कुमार, निवासी मेघियापार, थाना सिंधौरा, वाराणसी।
4. रीता देवी पत्नी जितेंद्र कुमार, निवासी मरचवारे, थाना ज्ञानपुर, भदोही।
5. निर्जला पत्नी निन्हे, निवासी रामपुर, थाना रामगंज, अमेठी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)