भाई दूज पर मथुरा में सुरक्षा के कड़े इंतजाम:यमुना घाटों पर पहुंचे सीओ, चौराहों पर भी पुलिस व्यवस्था का लिया जायजा

Nov 09, 2026 - 21:32
0
भाई दूज पर मथुरा में सुरक्षा के कड़े इंतजाम:यमुना घाटों पर पहुंचे सीओ, चौराहों पर भी पुलिस व्यवस्था का लिया जायजा
मथुरा में भाई दूज और यम द्वितीया पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट है। यमुना में स्नान के लिए श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू हो गया है। भीड़ और सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए सोमवार को सीओ सदर वरुण मिश्रा ने पुलिस टीम के साथ जमुनापार थाना क्षेत्र के यमुना घाटों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने घाटों पर श्रद्धालुओं के आवागमन, स्नान के दौरान संभावित भीड़ और सुरक्षा इंतजामों का जायजा लिया। पुलिसकर्मियों को निर्देश दिए कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर पूरी सतर्कता बरतें और भीड़ को नियंत्रित रखने के लिए तैयार रहें। प्रमुख चौराहों पर भी पुलिस की मुस्तैदी परखी सीओ ने क्षेत्र के प्रमुख चौराहों पर पहुंचकर यातायात व्यवस्था और वाहनों की आवाजाही का जायजा लिया। उन्होंने पुलिसकर्मियों की मुस्तैदी परखी और पर्व के दौरान लगातार निगरानी रखने के निर्देश दिए, ताकि कहीं भी अव्यवस्था न हो। सीओ वरुण मिश्रा ने बताया कि भाई दूज और यम द्वितीया पर्व को देखते हुए पुलिस पूरी तरह सतर्क है। सुरक्षा के मद्देनजर संदिग्ध वस्तुओं और वाहनों की लगातार जांच की जा रही है। प्रमुख मार्गों, चौराहों और घाटों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा पुलिस की प्राथमिकता है। पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिसकर्मियों को मुस्तैद रहने के निर्देश दिए गए हैं। प्रशासन का प्रयास है कि यमुना स्नान के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User