झांसी मेडिकल कॉलेज में बनेगी रिसर्च यूनिट:इमरजेंसी की बिल्डिंग चिह्नित की, ICMRI को 2 करोड़ रुपए का प्रस्ताव भेजा, ये प्रदेश में चौथी होगी
झांसी के महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज में मेडिकल रिसर्च सेंटर बनाने की कवायद शुरू हो गई है। प्रबंधन ने इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (आईसीएमआर) को दो करोड़ रुपए का प्रस्ताव भेज दिया है। ये प्रस्ताव उत्तर प्रदेश प्रमोट फार्मा काउंसिल के माध्यम से भेजा गया है।प्रदेश में मेडिकल रिसर्च सेंटर अभी तक लखनऊ, आगरा व गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में ही है। अगर प्रस्ताव को मंजूरी मिलती है तो ये प्रदेश का चौथी सेंटर बनेगा। कई अंतर्राष्ट्रीय शोध हुए झांसी मेडिकल कॉलेज में कई राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर के शोध हुए हैं, इसलिए आईसीएमआर ने मेडिकल रिसर्च सेंटर बनाना तय किया है, जो तीन हजार वर्ग फुट एरिया में बनेगा। विगत दिनों आई टीम ने सेंटर के लिए वर्तमान में चल रही इमरजेंसी की बिल्डिंग को रिसर्च सेंटर बनाने के लिए उपयुक्त माना है। जिसके चलते कॉलेज प्रशासन ने फिर से इमरजेंसी को जल्द से जल्द 500 बेड की बिल्डिंग में शिफ्ट करने की कवायद तेज कर रही है। बताया जा रहा है कि 25 लाख रुपये में इमरजेंसी बिल्डिंग को सुधारा जाएगा। 1.75 करोड़ रुपए में रिसर्च से संबंधित उपकरण व रीजेंट (केमिकल्स) आएंगे। इसके बाद दो साल तक आईसीएमआर इसका संचालन करेगी और फिर राज्य सरकार के खर्च पर सेंटर का संचालन होगा। प्राचार्य डॉ. सुधीर कुमार ने बताया मेडिकल रिसर्च सेंटर के खुलने से कॉलेज के डॉक्टरों को शोध करने का एक अच्छा प्लेटफार्म मिलेगा। इसका पूरा प्रोजेक्ट बनाकर भेज दिया गया है। क्या हैं यूपी-पीपीपीसी
उत्तर प्रदेश प्रमोट फार्मा काउंसिल प्रदेश सरकार के चिकित्सा शिक्षा विभाग के तहत गठित गैर-लाभकारी कंपनी है। इसे वर्ष 2024 में राज्य में फार्मास्यूटिकल्स, मेडिकल टेक्नोलॉजी व बायोटेक्नोलॉजी के तंत्र को मजबूत करने के लिए स्थापित किया गया था।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)