मऊ-आनंद विहार के बीच पूजा स्पेशल ट्रेन:त्योहारों पर यात्रियों को राहत, मऊ से आनंद विहार के बीच चलेगी पूजा स्पेशल ट्रेन
त्योहारों के दौरान ट्रेनों में बढ़ती भीड़ को देखते हुए पूर्वोत्तर रेलवे ने मऊ और आनंद विहार टर्मिनल के बीच पूजा स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है। यह ट्रेन नवंबर में दो-दो फेरे लगाएगी। रास्ते में जंघई जंक्शन पर भी इसका ठहराव होगा। इससे जंघई और आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों को दिल्ली आने-जाने में सुविधा मिलेगी। रेलवे की अधिसूचना के अनुसार, गाड़ी संख्या 05087 मऊ से 3 और 10 नवंबर को चलेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 05088 आनंद विहार से 4 और 11 नवंबर को रवाना होगी। जंघई स्टेशन अधीक्षक कोमल सिंह ने बताया कि ट्रेन जंघई, जौनपुर और शाहगंज के रास्ते चलेगी। मऊ से रात 10:30 बजे चलेगी ट्रेन गाड़ी संख्या 05087 मऊ से रात 10:30 बजे रवाना होगी। यह मुहम्मदाबाद, आजमगढ़, शाहगंज और जौनपुर होते हुए रात 2:58 बजे जंघई पहुंचेगी। यहां दो मिनट रुकने के बाद रात 3 बजे प्रयागराज के लिए रवाना होगी। आगे गोविंदपुरी, टूंडला और गाजियाबाद होते हुए शाम 5 बजे आनंद विहार टर्मिनल पहुंचेगी। आनंद विहार से शाम 7:15 बजे होगी वापसी वापसी में गाड़ी संख्या 05088 आनंद विहार टर्मिनल से शाम 7:15 बजे चलेगी। यह गाजियाबाद, टूंडला, गोविंदपुरी और प्रयागराज होते हुए अगले दिन सुबह 9:03 बजे जंघई पहुंचेगी। यहां दो मिनट ठहरने के बाद सुबह 9:05 बजे मऊ के लिए रवाना होगी और दोपहर 2 बजे अपने गंतव्य पर पहुंचेगी। दोनों ओर से नवंबर में दो-दो फेरे लगाएगी रेलवे के मुताबिक, यह पूजा स्पेशल ट्रेन दोनों दिशाओं में दो-दो ट्रिप चलाने के लिए निर्धारित की गई है। मऊ से 3 और 10 नवंबर को तथा आनंद विहार से 4 और 11 नवंबर को इसका संचालन होगा। त्योहारों के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए यह व्यवस्था की गई है। ट्रेन में होंगे 20 कोच पूजा स्पेशल ट्रेन में कुल 20 कोच लगाए जाएंगे। इनमें एसी थ्री टियर इकॉनमी के 8, स्लीपर के 8 और साधारण द्वितीय श्रेणी के 2 कोच होंगे। इसके अलावा एक एलएसएलआरडी और एक जनरेटर सह लगेज यान का कोच रहेगा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)