लखनऊ में एमडीए अभियान पर कार्यशाला:16 जनपदों में चलेगा फाइलेरिया अभियान, एनएसएस समन्वयकों को दी गई जानकारी
लखनऊ में 19 नवंबर से प्रदेश के 16 जनपदों में शुरू होने वाले सर्वजन दवा सेवन (एमडीए) अभियान को लेकर राज्यस्तरीय वर्चुअल कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के कार्यक्रम अधिकारियों और कार्यक्रम समन्वयकों को अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन में सहयोग और जनभागीदारी सुनिश्चित करने के लिए जानकारी दी गई। कार्यशाला में प्रदेश के विभिन्न विश्वविद्यालयों और संबंधित इकाइयों से कुल 121 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। राज्य फाइलेरिया अधिकारी डॉ. ए.के. चौधरी ने फाइलेरिया के प्रभाव, रोकथाम, एमडीए अभियान के उद्देश्यों और दवा सेवन के महत्व के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि अभियान की सफलता के लिए समुदाय तक सही जानकारी पहुंचाना और लोगों को जागरूक करना जरूरी है। डॉ. मंजू सिंह ने एनएसएस इकाइयों की अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित करने का आश्वासन दिया। कार्यशाला में विद्यार्थियों और युवाओं को फाइलेरिया उन्मूलन के संदेश से जोड़ने तथा समुदाय में जागरूकता बढ़ाने पर जोर दिया गया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)