बाइक सवार टूटे पेड़ से बचने में गिरा:गले में धंसी लकड़ी, गंभीर हालत में कानपुर रेफर
कानपुर-सागर हाईवे पर टूटे पेड़ से बचने की कोशिश में बाइक सवार सड़क पर गिर गया। इस दौरान सड़क पर पड़ा लकड़ी का नुकीला टुकड़ा उसके कॉलर बोन के पास गहराई तक धंस गया। गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल लाया गया, जहां से कानपुर रेफर कर दिया गया। बाइक अनियंत्रित होने से हुआ हादसा जालौन जिले के कालपी निवासी मनीष (35) सोमवार को मौदहा कस्बे आया था। देर रात वह बाइक से लौट रहा था। इसी दौरान हाईवे किनारे टूटे पेड़ से बचने की कोशिश में उसकी बाइक अनियंत्रित हो गई और वह सड़क पर गिर पड़ा। सर्जरी के लिए कानपुर रेफर गिरने के दौरान सड़क पर पड़ा लकड़ी का नुकीला टुकड़ा मनीष के कॉलर बोन के पास गहराई तक धंस गया। उसे इसी हालत में जिला अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टरों के मुताबिक, लकड़ी का टुकड़ा काफी अंदर तक धंसा था। सर्जरी के बिना उसे निकालना मुश्किल था। अस्पताल में सर्जरी की पर्याप्त व्यवस्था नहीं होने और चोट की गंभीरता को देखते हुए मनीष को कानपुर रेफर कर दिया गया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)