लखनऊ में कई इलाकों से गुजरा नगर कीर्तन:डीएवी कॉलेज मैदान में मनाया जाएगा प्रकाश पर्व, व्यापार मंडल ने पुष्पवर्षा किया

Nov 22, 2026 - 22:35
0
लखनऊ में कई इलाकों से गुजरा नगर कीर्तन:डीएवी कॉलेज मैदान में मनाया जाएगा प्रकाश पर्व, व्यापार मंडल ने पुष्पवर्षा किया
लखनऊ के नाका हिंडोला से रविवार को श्री गुरु नानक देव के प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में नगर कीर्तन निकाला गया। फूलों से सजी गुरु ग्रंथ साहिब की पालकी के आगे पंज प्यारे और बैंड दल चल रहे थे। रास्तेभर कीर्तनी जत्थों ने शबद-कीर्तन कर संगत को निहाल किया। अमरोहा से आए गतका जत्थे ने सिख मार्शल आर्ट के हैरतअंगेज करतब दिखाकर लोगों का ध्यान खींचा। नगर कीर्तन श्री गुरु सिंह सभा गुरुद्वारा, नाका हिंडोला से शुरू होकर चारबाग, बांसमंडी चौराहा, लाटूश रोड, अमीनाबाद और गणेशगंज होते हुए नाका चौराहे से वापस गुरुद्वारा पहुंचकर संपन्न हुआ। इसमें शहर के अलग-अलग इलाकों से आए जत्थों और बड़ी संख्या में संगत ने हिस्सा लिया। पालकी के आगे और पीछे चल रही सवारियों में कीर्तनी जत्थों ने गुरुवाणी का गायन किया। रास्ते में विभिन्न चौराहों और बाजारों में स्थानीय नागरिकों व व्यापार मंडलों ने पुष्प वर्षा कर नगर कीर्तन का स्वागत किया। 24 नवंबर को मुख्य प्रकाश पर्व गुरुद्वारा सभा के कोषाध्यक्ष सुरेंद्र पाल सिंह (बाबा बक्शी) ने बताया कि गुरु नानक देव का मुख्य प्रकाश पर्व 24 नवंबर को डीएवी कॉलेज मैदान में मनाया जाएगा। गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष डॉ. अमरजोत सिंह और सेक्रेटरी मनमीत सिंह ने संगत से परिवार सहित समागम में पहुंचने की अपील की। आयोजन में हरमिंदर सिंह टीटू, देवेंद्र पाल सिंह शालू, अमनप्रीत सिंह सनी, अंकुर अरोरा सिंह, कवलजीत सिंह, हरकीरत सिंह सेठी, गगन सिंह सेठी, सतवीर सिंह सन्नी, जसप्रीत सिंह सलूजा, परम सिंह, मोंटी सहित अन्य लोगों ने सहयोग किया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User