हाथरस से मथुरा भेजे गए CO सिटी हिमांशु माथुर:2023 में हुई थी जिले में तैनाती, नए CO सिटी की अभी तैनाती नहीं

Nov 22, 2026 - 22:35
0
हाथरस से मथुरा भेजे गए CO सिटी हिमांशु माथुर:2023 में हुई थी जिले में तैनाती, नए CO सिटी की अभी तैनाती नहीं
उत्तर प्रदेश शासन ने प्रांतीय पुलिस सेवा (PPS) के 144 अधिकारियों के तबादले किए हैं। इनमें हाथरस के CO सिटी हिमांशु माथुर भी शामिल हैं। उनका तबादला हाथरस से मथुरा कर दिया गया है। वह हाथरस में शहर की कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण और पुलिस थानों की निगरानी की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। उनके तबादले के बाद नगर क्षेत्र में नए CO की तैनाती होगी। मई 2026 में बने थे CO सिटी हिमांशु माथुर इससे पहले हाथरस जिले के सिकंदराराऊ क्षेत्र में CO थे। मई 2026 में तत्कालीन SP चिरंजीव नाथ सिन्हा ने क्षेत्राधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव करते हुए उन्हें सिकंदराराऊ से हटाकर हाथरस CO सिटी बनाया था। तब से वह नगर क्षेत्र की पुलिस व्यवस्था की निगरानी कर रहे थे। हिमांशु माथुर की हाथरस जिले में तैनाती साल 2023 में हुई थी। अब उनका तबादला मथुरा कर दिया गया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User