लखनऊ में मीडिया संवेदीकरण कार्यशाला:फाइलेरिया उन्मूलन अभियान, 19 नवंबर से आशा कार्यकर्ता खिलाएंगी दवा

Nov 17, 2026 - 20:59
0
लखनऊ में मीडिया संवेदीकरण कार्यशाला:फाइलेरिया उन्मूलन अभियान, 19 नवंबर से आशा कार्यकर्ता खिलाएंगी दवा
प्रदेश में फाइलेरिया उन्मूलन का अभियान अंतिम दौर में पहुंच गया है। कभी 51 जिलों के 782 ब्लाक तक फैली इस बीमारी का संक्रमण अब काफी घट गया है। रामपुर को फाइलेरिया मुक्त घोषित किया जा चुका है। वाराणसी, आजमगढ़, मऊ और महोबा भी फाइलेरिया मुक्त होने की कगार पर हैं। 19 नवंबर से शुरू हो रहे एमडीए अभियान में 90 प्रतिशत से अधिक लोगों को फाइलेरिया रोधी दवा खिलाने का लक्ष्य है। इससे संक्रमण में और कमी आने की उम्मीद है। राज्य फाइलेरिया अधिकारी डॉ. एके चौधरी ने मंगलवार को स्थानीय होटल में आयोजित मीडिया संवेदीकरण कार्यशाला में यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस बार एमडीए अभियान के तहत 16 जिलों के 53 ब्लाक में फाइलेरिया रोधी दवा खिलाई जाएगी। प्रदेश के 412 ब्लाक नॉन-एंडेमिक हो गए हैं, जबकि 149 ब्लाक में नाइट ब्लड सर्वे के दौरान संक्रमण कम मिला है। अभियान के लिए 6,500 गांवों में 2,680 टीमें और 8,730 आशा कार्यकर्ताओं को तैनात किया गया है। अभियान के दौरान 859 आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में भी फाइलेरिया रोधी दवाएं उपलब्ध रहें

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User