संभल में कार्तिक गंगा मेले के लिए रूट डायवर्जन लागू:21 से 24 नवंबर तक भारी और निजी वाहनों के रास्ते बदले
संभल में कार्तिक पूर्णिमा गंगा स्नान मेले को लेकर पुलिस ने रूट डायवर्जन प्लान जारी किया है। यह प्लान 21 नवंबर दोपहर 12 बजे से 24 नवंबर की रात 12 बजे तक लागू रहेगा। 14 प्रमुख स्थानों पर यातायात डायवर्जन की व्यवस्था की गई है। मंगलवार शाम 7 बजे संभल पुलिस ने यह प्लान जारी किया। दो दिन पहले एसपी विकास चंद्र त्रिपाठी ने मेले की तैयारियों का निरीक्षण किया था। पुलिस के मुताबिक, 21 नवंबर दोपहर 12 बजे से 24 नवंबर रात 12 बजे तक निजी और रोडवेज बस, ट्रक, कैंटर, ट्रैक्टर-ट्रॉली समेत भारी और मालवाहक वाहनों के आवागमन के लिए डायवर्जन लागू रहेगा। वहीं, जीप, कार, पिकअप और छोटा हाथी जैसे वाहनों पर 21 नवंबर शाम 6 बजे से 24 नवंबर रात 12 बजे तक प्रतिबंध और डायवर्जन लागू रहेगा। गंगा एक्सप्रेस-वे से भेजे जाएंगे भारी वाहन तहसील संभल के कैलादेवी थाना क्षेत्र के खिरनी मोहिद्दीनपुर और तहसील चंदौसी के बहजोई थाना क्षेत्र के लहरावन कट से गंगा एक्सप्रेस-वे के रास्ते भारी वाहनों को हापुड़ होते हुए दिल्ली और मेरठ की ओर भेजा जाएगा। लखनऊ जाने वाले वाहनों के लिए भी वैकल्पिक मार्ग निर्धारित किए गए हैं। अमरोहा के तिगरी, बुलंदशहर के अनूपशहर और हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर में भी गंगा स्नान मेले आयोजित होते हैं। इन जिलों में डायवर्जन लागू होने के कारण संभल से गुजरने वाले वाहनों के रास्तों में भी बदलाव किया गया है। इन प्रमुख स्थानों पर रहेगी डायवर्जन व्यवस्था डायवर्जन के लिए गुन्नौर तहसील में नूरपुर तिराहा, बबराला थाने का इंद्रा चौक, गुन्नौर थाने का नेहरू चौक, रजपुरा थाने का केसरपुर तिराहा और अनूपशहर पुल चौकी का टी-पॉइंट शामिल हैं। इसके अलावा संभल कोतवाली क्षेत्र का चौधरी सराय चौराहा और वाजिदपुरम बायपास, चंदौसी का नया बायपास-सिम्स कॉलेज, कैलादेवी थाने का खिरनी कट और बहजोई थाने का लहरावन कट भी डायवर्जन प्वाइंट बनाए गए हैं। नखासा थाने का खग्गूपुरा बायपास, रायसत्ती थाने का भोलेश्वर चौकी चौराहा, संभल थाने का चंदौसी बायपास-मुरादाबाद रोड और रायसत्ती थाने का ठंडी सड़क चौराहा-खग्गूपुरा बायपास मार्ग भी सूची में शामिल हैं। दिल्ली और मुरादाबाद जाने वाले वाहनों के लिए तय किए वैकल्पिक रास्ते पुलिस के प्लान के मुताबिक, मुरादाबाद से संभल होकर दिल्ली जाने वाले भारी और व्यावसायिक वाहन चौधरी सराय चौराहे से खिरनी कट पहुंचेंगे। यहां से गंगा एक्सप्रेस-वे के रास्ते हापुड़ होकर दिल्ली जा सकेंगे। वहीं, मुरादाबाद से चंदौसी होकर दिल्ली जाने वाले वाहनों को नया बायपास-सिम्स कॉलेज से लहरावन कट होते हुए गंगा एक्सप्रेस-वे पर भेजा जाएगा। बदायूं से चंदौसी होकर दिल्ली जाने वाले वाहनों के लिए भी लहरावन कट से गंगा एक्सप्रेस-वे का रास्ता निर्धारित किया गया है। दिल्ली से संभल आने वाले भारी वाहन खिरनी कट पर उतरेंगे, जबकि दिल्ली से मुरादाबाद, चंदौसी और बहजोई जाने वाले वाहन लहरावन कट से होकर निकलेंगे। अलीगढ़ और आगरा जाने वाले वाहनों को नरौरा पुल से भेजेंगे मुरादाबाद से चंदौसी होकर अलीगढ़ और आगरा जाने वाले भारी वाहनों को बहजोई, धनारी और बबराला के इंद्रा चौक से नरौरा पुल होकर भेजा जाएगा। बदायूं से चंदौसी होकर अलीगढ़ और आगरा जाने वाले वाहनों के लिए भी यही रास्ता निर्धारित किया गया है। इस्लामनगर-बदायूं रोड से बहजोई होकर अलीगढ़ जाने वाले भारी वाहन इस्लामनगर चौराहे से धनारी, इंद्रा चौक बबराला और नरौरा पुल होकर निकलेंगे। वहीं, इसी रास्ते से दिल्ली जाने वाले वाहन बहजोई के लहरावन कट से गंगा एक्सप्रेस-वे पर पहुंचेंगे। तीन मार्गों पर भारी वाहनों का आवागमन पूरी तरह प्रतिबंधित डायवर्जन प्लान के तहत चौधरी सराय चौराहे से सैदनगली, हसनपुर और गजरौला मार्ग पर भारी एवं व्यावसायिक वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। केसरपुर तिराहे से अनूपशहर पुल चौकी के टी-प्वाइंट तक भी इन वाहनों को जाने की अनुमति नहीं होगी। इंद्रा चौक बबराला से जिन्जौड़ा-टांडा होते हुए टी-प्वाइंट पुलिस चौकी की ओर भारी वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। इसके अलावा संभल से असमोली-जोया मार्ग पर भी भारी और व्यावसायिक वाहन नहीं चल सकेंगे। यातायात पुलिस के साथ अतिरिक्त फोर्स भी रहेगी तैनात एसपी विकास चंद्र त्रिपाठी ने बताया कि श्रद्धालुओं की आवाजाही सुगम रखने और मेले के दौरान यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए डायवर्जन प्लान तैयार किया गया है। यातायात पुलिस के साथ अतिरिक्त पुलिस बल भी तैनात रहेगा। वाहन चालकों से निर्धारित वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करने की अपील की गई है। किस रास्ते से कहां जाएंगे वाहन, पढ़िए पूरा डायवर्जन प्लान 1. मुरादाबाद से संभल होकर दिल्ली जाने वाले वाहन मुरादाबाद से संभल होकर दिल्ली जाने वाले ट्रक, कैंटर, रोडवेज और निजी बस समेत सभी भारी व मालवाहक वाहन चंदौसी चौराहा होते हुए चौधरी सराय चौकी पहुंचेंगे। यहां से खिरनी कट के रास्ते गंगा एक्सप्रेस-वे पर चढ़कर हापुड़ होते हुए अपने गंतव्य तक जाएंगे। 2. मुरादाबाद से चंदौसी होकर अलीगढ़ और आगरा जाने वाले वाहन मुरादाबाद से चंदौसी होकर अलीगढ़ और आगरा जाने वाले भारी व व्यावसायिक वाहन बहजोई, धनारी और बबराला के इंद्रा चौक से नरौरा पुल होकर अपने गंतव्य तक जाएंगे। 3. मुरादाबाद से चंदौसी होकर दिल्ली जाने वाले वाहन इस मार्ग से दिल्ली जाने वाले वाहन चंदौसी के नया बायपास-सिम्स कॉलेज से लहरावन कट पहुंचेंगे। यहां से गंगा एक्सप्रेस-वे के रास्ते हापुड़ होकर दिल्ली जाएंगे। 4. बदायूं से चंदौसी होकर दिल्ली जाने वाले वाहन बदायूं से चंदौसी होकर दिल्ली जाने वाले वाहन नया बायपास-सिम्स कॉलेज से लहरावन कट होते हुए गंगा एक्सप्रेस-वे पर पहुंचेंगे। यहां से हापुड़ होकर अपने गंतव्य तक जाएंगे। 5. बदायूं से चंदौसी होकर अलीगढ़ और आगरा जाने वाले वाहन बदायूं से चंदौसी होकर अलीगढ़ और आगरा जाने वाले भारी व व्यावसायिक वाहन बहजोई, धनारी और बबराला के इंद्रा चौक से नरौरा पुल होकर जाएंगे। 6. इस्लामनगर-बदायूं रोड से बहजोई होकर अलीगढ़ जाने वाले वाहन इस्लामनगर-बदायूं रोड से बहजोई होकर अलीगढ़ जाने वाले भारी वाहन बहजोई के इस्लामनगर चौराहे से धनारी, इंद्रा चौक बबराला और नरौरा पुल होकर अपने गंतव्य तक पहुंचेंगे। 7. इस्लामनगर-बदायूं रोड से बहजोई होकर दिल्ली जाने वाले वाहन इस्लामनगर-बदायूं रोड से बहजोई होकर दिल्ली जाने वाले भारी वाहन बहजोई से लहरावन कट पहुंचेंगे। यहां से गंगा एक्सप्रेस-वे के रास्ते हापुड़ होकर दिल्ली जाएंगे। 8. दिल्ली से संभल आने वाले वाहन दिल्ली से संभल आने वाले भारी और व्यावसायिक वाहन गंगा एक्सप्रेस-वे से खिरनी कट पर उतरकर अपने गंतव्य तक पहुंचेंगे। 9. दिल्ली से मुरादाबाद जाने वाले वाहन दिल्ली से मुरादाबाद जाने वाले भारी वाहन गंगा एक्सप्रेस-वे से लहरावन कट बहजोई पर उतरेंगे। इसके बाद चंदौसी होकर मुरादाबाद जाएंगे। 10. दिल्ली से चंदौसी और बहजोई जाने वाले वाहन दिल्ली से चंदौसी और बहजोई जाने वाले भारी व व्यावसायिक वाहन गंगा एक्सप्रेस-वे से लहरावन कट बहजोई पर उतरकर अपने गंतव्य तक जाएंगे। 11. नरौरा पुल से चंदौसी, संभल और मुरादाबाद जाने वाले वाहन नरौरा पुल से चंदौसी, संभल और मुरादाबाद जाने वाले भारी वाहन नेहरू चौक गुन्नौर होते हुए नूरपुर तिराहा पहुंचेंगे। यहां से संभल और धनारी-बहजोई होकर अपने गंतव्य तक जाएंगे। 12. नरौरा पुल से बरेली, शाहजहांपुर और लखनऊ जाने वाले वाहन नरौरा पुल से बरेली, शाहजहांपुर और लखनऊ जाने वाले भारी व व्यावसायिक वाहन नेहरू चौक गुन्नौर से बदायूं होकर अपने गंतव्य तक जाएंगे। इन चार मार्गों पर भारी वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित 13. चौधरी सराय से सैदनगली-गजरौला मार्ग संभल के चौधरी सराय चौराहे से सैदनगली, हसनपुर और गजरौला मार्ग पर ट्रक, कैंटर, रोडवेज और निजी बस समेत सभी भारी व मालवाहक वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। 14. केसरपुर तिराहे से अनूपशहर की ओर केसरपुर तिराहे से अनूपशहर पुल चौकी के टी-प्वाइंट की ओर भारी और व्यावसायिक वाहन नहीं जा सकेंगे। 15. इंद्रा चौक बबराला से टी-प्वाइंट की ओर इंद्रा चौक बबराला से जिन्जौड़ा-टांडा होते हुए टी-प्वाइंट पुलिस चौकी की ओर भारी और व्यावसायिक वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। 16. संभल से असमोली-जोया मार्ग संभल से असमोली-जोया मार्ग पर ट्रक, कैंटर, रोडवेज और निजी बस समेत सभी भारी व मालवाहक वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)