लखनऊ में पैंट का फंदा लगा राजमिस्त्री का शव मिला:पत्नी बोली- पड़ोसियों ने पसलियां तोड़ी थीं, उन्हीं ने ढाई महीने बाद हत्या की
लखनऊ के रहीमाबाद में मंगलवार सुबह बाग में पैंट का फंदा लगा राजमिस्त्री का शव मिला। जिस पेड़ के नीचे शव पड़ा था, उसकी डाल पर पैंट का आधा हिस्सा बंधा था। राजमिस्त्री के शरीर पर ऊपर के कपड़ों के अलावा नीचे केवल अंडरवियर थी। घटना ग्राम पंचायत खड़ौहा के मजरा संतनगर की है। मजरे के रहने वाले सुभाष चंद्र राजमिस्त्री थे। पत्नी सुमन ने उनका शव मिलने पर 5 पड़ोसियों पर हत्या का आरोप लगाया। बताया कि उन लोगों ने ढाई महीने पहले भैंस बांधने के विवाद में सुभाष की पसलियां तोड़ दी थीं। शाम 6 बजे बीड़ी लाने को कहकर निकला, लौटा नहीं सुभाष चंद्र सोमवार शाम बीड़ी लेने घर से निकले थे। देर रात तक नहीं लौटे तो परिजनों ने उनकी तलाश की, लेकिन पता नहीं चला। मंगलवार सुबह 6 बजे पड़ोसी संतराम की पत्नी ने परिजनों को प्रकाश के बाग में शव पड़े होने की सूचना दी। पुलिस के मुताबिक, सुभाष की आधी पैंट उनके गले में फंसी थी और उसका दूसरा हिस्सा पेड़ से बंधा लटक रहा था। पेड़ से जमीन की दूरी करीब 6 फीट बताई गई है। परिजनों की सूचना पर पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। 27 अगस्त को भैंस बांधने को लेकर विवाद हुआ था पत्नी सुमन ने पड़ोसी कुलदीप, राममिलन, रंजीत, आकाश और मीरा पर आरोप लगाया है। उनका कहना है कि 27 अगस्त को भैंस बांधने को लेकर विवाद हुआ था। आरोपियों ने सुभाष को लाठी-डंडों और लात-घूंसों से पीटा था, जिससे उनकी पसलियां टूट गई थीं। सुमन के मुताबिक, सुभाष का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था। उन्होंने आरोप लगाया कि पड़ोसी परिवार को परेशान करते और झगड़ा करते थे। पुलिस ने दोनों पक्षों के बीच समझौता कराया था, लेकिन इसके बाद भी मारपीट की धमकी दी जाती थी। सुमन ने आरोप लगाया कि इन्हीं लोगों ने मिलकर उनके पति की हत्या की है। जेब में रुपए, कागज, बीड़ी मिली; मोबाइल नहीं मिला सुभाष की जेब से 300 रुपए, सादे कागज पर लिखा मोबाइल नंबर, मसाले की दो पुड़िया, बीड़ी का बंडल और माचिस मिली। मौके से गांजे जैसी दिखने वाली पत्ती भी मिली। उनका मोबाइल फोन नहीं मिला। खबर अपडेट की जा रही है…
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)