शामली में अनार बम की चपेट में आए तीन बच्चे:दीपावली की रात आतिशबाजी के दौरान हादसा, दो सगे भाई भी झुलसे
शामली में दीपावली पर सोमवार रात आतिशबाजी के दौरान अलग-अलग स्थानों पर तीन बच्चों समेत चार लोग झुलस गए। सभी घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इनमें दो सगे भाई भी शामिल हैं। अनार बम जलने के बाद उसे देखने के दौरान तीनों बच्चे उसकी चपेट में आ गए, जिससे उनके चेहरे झुलस गए। अनार बम देखने के दौरान झुलसे तीनों बच्चे मोहल्ला सलख विहार के रहने वाले नईम ने बताया कि सोमवार रात उनके दो बच्चे काफिया (6) और उमर (10), भांजे शायान पुत्र वकील के साथ आतिशबाजी कर रहे थे। तीनों बच्चे अनार बम जला रहे थे। इसी दौरान अनार बम जलने के बाद वे उसे देखने के लिए पास में खड़े हो गए। अचानक पटाखे की चपेट में आने से तीनों के चेहरे झुलस गए। हादसे के बाद बच्चों में चीख-पुकार मच गई। परिजन आनन-फानन में उन्हें जिला अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उपचार किया। आतिशबाजी के दौरान विजय भी झुलसे आदर्श मंडी क्षेत्र के सिलावर गांव के रहने वाले विजय भी सोमवार रात आतिशबाजी के दौरान पटाखे की चपेट में आकर झुलस गए। परिजनों ने उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जिला अस्पताल के CMS डॉ. मनोज कुमार अखौरी ने बताया कि दीपावली पर पटाखे जलाने के दौरान झुलसे लोगों को अस्पताल में उपचार दिया गया। सभी घायलों को जरूरी चिकित्सकीय सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)