मऊ में 105 किलो अवैध पटाखों के साथ युवक गिरफ्तार:रतनपुरा गांव में 10 बोरियों में मिले पटाखे, विस्फोटक अधिनियम के तहत केस दर्ज

Nov 03, 2026 - 09:47
0
मऊ में 105 किलो अवैध पटाखों के साथ युवक गिरफ्तार:रतनपुरा गांव में 10 बोरियों में मिले पटाखे, विस्फोटक अधिनियम के तहत केस दर्ज
मऊ जिले में हलधरपुर थाना पुलिस ने सोमवार देर शाम रतनपुरा गांव में छापा मारकर करीब 105 किलो अवैध पटाखे जब्त किए। पुलिस ने इस मामले में एक युवक को गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक, पटाखे 10 छोटी-बड़ी बोरियों में रखे थे। इनमें अलग-अलग तरह के पटाखे थे। पुलिस अधीक्षक सर्वेश कुमार मिश्रा के निर्देशन में अवैध पटाखों के भंडारण और बिक्री के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार के पर्यवेक्षण और क्षेत्राधिकारी मधुबन दिनेश दत्त मिश्रा के नेतृत्व में हलधरपुर पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने 2 नवंबर 2026 को रतनपुरा गांव में कार्रवाई की। पुलिस ने राहुल कुमार गुप्ता पुत्र विजय कुमार गुप्ता, निवासी रतनपुरा गांव, थाना हलधरपुर को गिरफ्तार किया। तलाशी में उसके कब्जे से पटाखों की 10 बोरियां मिलीं। उनका कुल वजन करीब 105 किलो बताया गया है। पुलिस ने गिरफ्तारी और पटाखे मिलने के आधार पर हलधरपुर थाने में मुकदमा अपराध संख्या 232/2026 दर्ज किया है। इसमें भारतीय न्याय संहिता की धारा 288 और विस्फोटक अधिनियम की धारा 5/9(ख) लगाई गई हैं। पुलिस के अनुसार, मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User