लखनऊ में व्यापारी सम्मान समारोह:बैंककर्मियों और वित्तीय सलाहकारों को अंगवस्त्र, मानव जौहरी ने दिए स्मृति चिह्न
लखनऊ के अलीगंज में स्मार्ट इन्वेस्टमेंट सॉल्यूशन के प्रबंध निदेशक मानव जौहरी की ओर से व्यापारी सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसमें व्यापारी, बैंककर्मी, म्यूचुअल फंड से जुड़े कर्मचारी और वित्तीय सलाहकार शामिल हुए। कार्यक्रम में आदर्श व्यापारी एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष राजेश सोनी, इंदिरा नगर अध्यक्ष आकाश अग्रवाल, सचिव शरद मेहरोत्रा, होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष निशांत दुबे, सुगमाऊ इकाई अध्यक्ष यशपाल सिंह थापा और अन्य पदाधिकारियों को सम्मानित किया गया। इंदिरा नगर के उप सचिव आशुतोष अवधवाल और मानव जौहरी को श्रीराम स्मृति चिह्न और अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। राजेश सोनी ने कहा कि ऐसे आयोजन व्यापारियों को सामाजिक कार्यों के लिए प्रेरित करते हैं। मानव जौहरी ने व्यापारियों, बैंककर्मियों और वित्तीय क्षेत्र से जुड़े लोगों के योगदान का उल्लेख किया। आकाश अग्रवाल ने संगठन में आपसी सहयोग और एकजुटता को महत्वपूर्ण बताया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)