डिवाइडर पर सो रहे युवक को अज्ञात वाहन ने कुचला:लखनऊ में बिठौली ओवरब्रिज के पास सड़क हादसे में मौत, पहचान में जुटी पुलिस टीम
लखनऊ के मड़ियांव थाना क्षेत्र स्थित बिठौली ओवर ब्रिज के पास एक भीषण और दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। सड़क के डिवाइडर पर सो रहे लगभग 40 वर्षीय एक अज्ञात युवक को किसी अज्ञात वाहन ने अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी तेज और भीषण थी कि युवक ने मौके पर ही तड़प-तड़पकर दम तोड़ दिया। हादसे के बाद चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा घटना की जानकारी मिलते ही मड़ियांव थाना पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुँची। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना करने के बाद मृतक के शव को अपने कब्जे में लिया और पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (KGMU) भेज दिया। खबर लिखे जाने तक मृतक की पहचान नहीं हो सकी थी। बिठौली ओवरब्रिज के पास दुर्घटना मड़ियांव थाना प्रभारी आलोक राव ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि रात करीब एक बजे राहगीरों द्वारा पुलिस को बिठौली ओवरब्रिज के पास दुर्घटना की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम बिना किसी देरी के मौके पर पहुँची और जरूरी कानूनी कार्रवाई शुरू की गई। सीसीटीवी फुटेज से आरोपी वाहन की तलाश जारी पुलिस टीम आसपास के दुकानदारों और स्थानीय निवासियों से पूछताछ कर मृतक युवक की शिनाख्त कराने की कोशिश कर रही है। इसके साथ ही, दुर्घटना को अंजाम देकर भागने वाले अज्ञात वाहन की पहचान के लिए क्षेत्र में लगे सभी सीसीटीवी कैमरों (CCTV Footages) की गहनता से जाँच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही वाहन और उसके चालक का पता लगा लिया जाएगा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)