गोरखपुर के सचिन यूपी क्रिकेट टीम में चयनित:राष्ट्रीय स्कूली प्रतियोगिता खेलेंगे जुबली छात्र, 16 सदस्यीय दल का करेंगे प्रतिनिधित्व

Nov 04, 2026 - 15:40
0
गोरखपुर के सचिन यूपी क्रिकेट टीम में चयनित:राष्ट्रीय स्कूली प्रतियोगिता खेलेंगे जुबली छात्र, 16 सदस्यीय दल का करेंगे प्रतिनिधित्व
मध्य प्रदेश में आयोजित 70वीं राष्ट्रीय स्कूली क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए पीएम श्री राजकीय जुबली इंटर कॉलेज के छात्र सचिन पाल का उत्तर प्रदेश की टीम में चयन हुआ है। वह प्रतियोगिता में प्रदेश की 16 सदस्यीय टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे। सचिन ने क्षेत्रीय और राज्य स्तरीय ट्रायल में प्रदर्शन के आधार पर टीम में जगह बनाई। संयुक्त शिक्षा निदेशक सतीश सिंह और जिला विद्यालय निरीक्षक अजीत कुमार सिंह ने उनके चयन पर शुभकामनाएं दीं। विद्यालय के अन्य शिक्षकों और कर्मचारियों ने भी सचिन को बधाई दी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User