दो एलईडी प्रचार वाहनों को दिखाई गई हरी झंडी:MLC बोले आजमगढ़ के गांव-शहर तक पहुंचेंगी सरकारी योजनाएं
दीपोत्सव-2026 के अवसर पर केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए बुधवार को आजमगढ़ में दो एलईडी प्रचार वाहनों को रवाना किया गया। हरिऔध कला केंद्र परिसर से विधान परिषद सदस्य विजय बहादुर पाठक ने हरी झंडी दिखाकर दोनों वाहनों को रवाना किया। एमएलसी विजय बहादुर पाठक ने कहा कि सरकार समाज के सभी वर्गों के कल्याण और उत्थान के लिए विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित कर रही है। इन योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार जरूरी है। एलईडी प्रचार वाहनों के माध्यम से शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को योजनाओं की जानकारी सरल एवं प्रभावी तरीके से मिल सकेगी। सरकारी योजनाओं के बारे में किया जा रहा है जागरूक
उत्तर प्रदेश की ओर से दीपोत्सव के अवसर पर जनपद को दो एलईडी वैन उपलब्ध कराई गई हैं। ये वाहन जिले के विभिन्न बाजारों, चौराहों और सार्वजनिक स्थलों पर पहुंचकर केंद्र एवं प्रदेश सरकार की योजनाओं से संबंधित प्रचार सामग्री और वीडियो संदेशों का प्रसारण करेंगे। प्रचार वाहनों के माध्यम से लोगों को सरकारी योजनाओं के उद्देश्य, पात्रता और मिलने वाले लाभ की जानकारी दी जाएगी। इससे पात्र लाभार्थी योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित होंगे। खासकर ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों में रहने वाले लोगों तक भी सरकार की योजनाओं की जानकारी पहुंचाने में इन एलईडी वैन की महत्वपूर्ण भूमिका होगी। इस दौरान बड़ी संख्या में अधिकारी भी उपस्थित रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)