ललितपुर में दौड़े पुलिसकर्मी:एसपी ने अधिकारियों-कर्मचारियों को सरदार पटेल की जयंती पर राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई
ललितपुर में सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती यानी राष्ट्रीय एकता दिवस पर शनिवार सुबह 8 बजे पुलिस लाइन में कार्यक्रम हुआ। पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार बाजपेई ने पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और अधिकारियों-कर्मचारियों को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई। इसके बाद रिजर्व पुलिस लाइन्स से ‘रन फॉर यूनिटी’ यानी एकता दौड़ निकाली गई। एसपी ने दौड़ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया और पुलिस बल के साथ खुद भी दौड़े। इसमें पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने हिस्सा लिया। तीन तस्वीरें देखें कार्यक्रम में एसपी ने राष्ट्रीय एकता और अखंडता के महत्व पर बात की। उन्होंने सभी से एकजुट होकर देश की प्रगति और सामाजिक सद्भाव बनाए रखने की अपील की। कार्यक्रम का उद्देश्य राष्ट्रीय एकता, अखंडता और आपसी सौहार्द की भावना को मजबूत करना और आम लोगों को देश की एकता-अखंडता बनाए रखने के लिए जागरूक करना था।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)