बांसडीह में किसानों और युवाओं का प्रदर्शन:मुआवजा, स्थायी ठोकर बनवाने, रिंग बंधे की मरम्मत और रेगुलेटर बनवाने की मांग
बलिया के बांसडीह विधानसभा क्षेत्र में बाढ़ और कटान की समस्या को लेकर तहसील परिसर में किसानों और युवाओं ने प्रदर्शन किया। युवा नेता प्रवीण कुमार सिंह के नेतृत्व में हुए प्रदर्शन में हजारों लोगों के शामिल होने का दावा किया गया। प्रदर्शनकारियों ने समस्याओं के समाधान की मांग करते हुए उपजिलाधिकारी बांसडीह को ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शनकारियों के अनुसार, क्षेत्र के सुल्तानपुर पोखरा और महाराजपुर में घाघरा नदी से कटान जारी है। वहीं, जयनगर रेगुलेटर की जर्जर स्थिति के कारण 50 गांवों में बाढ़ की स्थिति पैदा हो गई थी। किसानों ने मुआवजा देने, स्थायी ठोकर बनवाने, रिंग बंधे की मरम्मत कराने और नया रेगुलेटर बनवाने की मांग की। धरने को संबोधित करते हुए प्रवीण कुमार सिंह ने कहा कि वर्षों से बाढ़ और कटान की समस्या झेल रहे लोगों को अब इसके समाधान के लिए निर्णायक लड़ाई लड़नी होगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)