मैजिक और कार की टक्कर में पिता-पुत्री घायल:वाराणसी-जौनपुर मार्ग पर हादसा, ग्रामीणों ने सड़क किनारे चल रही पंचर दुकान हटाने की मांग की

Nov 13, 2026 - 20:00
0
मैजिक और कार की टक्कर में पिता-पुत्री घायल:वाराणसी-जौनपुर मार्ग पर हादसा, ग्रामीणों ने सड़क किनारे चल रही पंचर दुकान हटाने की मांग की
वाराणसी जनपद के फूलपुर थाना क्षेत्र के करखियाव इंडस्ट्रियल एरिया (एग्रो पार्क) के मुख्य द्वार के सामने वाराणसी-जौनपुर मार्ग पर शुक्रवार शाम करीब साढ़े पांच बजे मालवाहक मैजिक और कार में जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में कार सवार पिता-पुत्री घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस से घायलों को अस्पताल भिजवाया। मोड़ पर नहीं दिखा सामने से आता वाहन प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार वाराणसी से जौनपुर जा रही कार और एग्रो पार्क से बिसलेरी पानी लादकर निकल रही मैजिक की मोड़ पर भिड़ंत हो गई। बताया जा रहा है कि एग्रो पार्क गेट के बगल में सड़क किनारे अवैध रूप से पंचर की दुकान संचालित होती है। दुकान के पास अक्सर ट्रक खड़े रहते हैं, जिससे मोड़ पर सामने से आने वाले वाहन दिखाई नहीं देते। शुक्रवार को भी दुकान के पास एक ट्रक खड़ा था। इसी कारण दोनों वाहन चालकों को एक-दूसरे का वाहन नहीं दिखा और टक्कर हो गई। कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त, मैजिक सवार फरार हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस के मुताबिक घटना के बाद मैजिक सवार मौके से फरार हो गए। जौनपुर के दिग्घी निवासी सलीमुद्दीन (40) और उनकी बेटी सोनम (20) घायल हुए हैं। दोनों का इलाज काजीसराय स्थित न्यू लक्ष्मी अस्पताल में कराया गया। जहां उनका इलाज चल रहा है। ग्रामीण बोले आए दिन हो रहे हैं हादसे घटना के बाद मौके पर जुटे लोगों में आक्रोश दिखा। ग्रामीणों का आरोप है कि सड़क किनारे संचालित पंचर की दुकान और वहां खड़े होने वाले वाहनों के कारण आए दिन दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। कई बार शिकायत के बावजूद दुकान नहीं हटाई गई। ग्रामीणों ने पुलिस अधिकारियों से तत्काल अवैध दुकान हटवाने और सड़क किनारे वाहनों की पार्किंग पर रोक लगाने की मांग की, ताकि भविष्य में ऐसे हादसे रोके जा सकें।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User