हरप्रीत सिंह चब्बा फिर बने कांग्रेस जिलाध्यक्ष:पीलीभीत में एसके गंगवार को शहर अध्यक्ष की जिम्मेदारी मिली

Nov 13, 2026 - 23:06
0
हरप्रीत सिंह चब्बा फिर बने कांग्रेस जिलाध्यक्ष:पीलीभीत में एसके गंगवार को शहर अध्यक्ष की जिम्मेदारी मिली
पीलीभीत में कांग्रेस ने हरप्रीत सिंह चब्बा को फिर जिलाध्यक्ष बनाया है। एसके गंगवार को शहर अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। पार्टी ने शुक्रवार रात करीब 8 बजे दोनों नियुक्तियों का ऐलान किया। आगामी विधानसभा चुनाव से पहले संगठन में बदलाव नहीं किया गया। चब्बा इससे पहले दो बार कांग्रेस जिलाध्यक्ष रह चुके हैं। उन्होंने छात्र राजनीति से अपना सफर शुरू किया था और लंबे समय से जिले में कांग्रेस के साथ सक्रिय हैं। 2022 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने चब्बा को बरखेड़ा सीट से उम्मीदवार बनाया था। वह चुनाव हार गए थे। इसके बाद भी वह पार्टी संगठन और राजनीतिक गतिविधियों में सक्रिय रहे। शहर अध्यक्ष बने एसके गंगवार के सामने जिले में कांग्रेस संगठन को सक्रिय करने और आगामी चुनाव की तैयारी को गति देने की चुनौती होगी। बीते दिनों पार्टी के आब्जर्वर ने शहर अध्यक्ष और जिलाध्यक्ष पद के दावेदारों के इंटरव्यू लिए थे। इसके बाद पार्टी ने दोनों पदों पर पुराने अध्यक्षों का कार्यकाल बढ़ाने का फैसला किया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User