मेरठ में 4 घंटे रहेंगे CM योगी, पूरा कार्यक्रम जानिए:पूर्व सैनिकों का पुर्नमिलन समारोह, फिर राज्यमंत्री सोमेंद्र के घर जाएंगे

Nov 13, 2026 - 20:00
0
मेरठ में 4 घंटे रहेंगे CM योगी, पूरा कार्यक्रम जानिए:पूर्व सैनिकों का पुर्नमिलन समारोह, फिर राज्यमंत्री सोमेंद्र के घर जाएंगे
यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ शनिवार 14 नवंबर को लगभग 4 घंटे मेरठ में रहेंगे। सीएम यहां कुलवंत सिंह स्टेडियम में पूर्व सैनिकों के सम्मेलन में शामिल होने आ रहे हैं। सम्मेलन के बाद मुख्यमंत्री यूपी सरकार में राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार और मेरठ दक्षिण सीट से भाजपा विधायक डॉ. सोमेंद्र तोमर के घर जाएंगे। सीएम राज्यमंत्री के यहां उनके पिताजी के देहांत पर शोक जताने पहुंचेंगे। पिछले महीने अक्टूबर में राज्यमंत्री के पिता का देहावसान हुआ था। तब मुख्यमंत्री परिवार से मिलने नहीं आ पाए थे, इसलिए वो अब परिवार से मिलकर संवेदनाएं व्यक्त करेंगे। हापुड़ से मेरठ, फिर अलीगढ़ जाएंगे सीएम शनिवार को मुख्यमँत्री लखनऊ अमौसी हवाईअड्‌डे से सबसे पहले हिंडन एयरपोर्ट गाजियाबाद आएंगे। यहां से वे कार द्वारा गढ़मुक्तेश्वर हापुड़ में मेला स्थल पर पहुंचेंगे। यहां सीएम कच्चा घाट में तिगरी मेले की तैयाारियों का निरीक्षण करेंगे। प्रशासनिक अफसरों के साथ मेले की तैयारियों की बैठक लेंगे। दोपहर 11.35 पर सीएम गढ़मुक्तेश्वर से मेरठ आरवीसी ग्राउंड के लिए हेलिकॉप्टर से रवाना होंगे। कुलवंत सिंह स्टेडियम में होगा आयोजन सीएम योगी हेलिकॉप्टर से सबसे पहले आरवीसी ग्राउंड मेरठ कैंट में पहुंचेंगे। यहां से कार द्वारा कुलवंत सिंह स्टेडियम में पहुंचेंगे। जहां भूतपूर्व सैनिकों के पुर्नमिलन समारोह में मुख्यमंत्री शामिल होंगे। लगभग एक घंटा सीएम योगी इस समारोह में रहेंगे। यहां से वे दोपहर 1 बजे कार से स्टेडियम के बैडमिंटन हॉल में जाएंगे। लगभग 25 मिनट सीएम यहां हॉल में रहेंगे। जहां पूर्वसैनिकों से उनका संवाद होगा। 1.40 पर मुख्यमंत्री आरवीसी ग्राउंड के हेलीपैड से हेलिकॉप्टर द्वारा सीसीएसयू के लिए उड़ान भरेंगे। सीसीएसयू में भी बनाया गया हेलीपैड सीसीएसयू में बने हेलीपैड पर सीएम का हेलिकॉप्टर उतरेगा। यहां से सीएम योगी कार से राज्यमंत्री सोमेंद्र तोमर के आवास पर शास्त्रीनगर में जाएंगे। 10 मिनट सीएम राज्यमंत्री के यहां रहेंगे। उनके स्व. पिता को श्रृद्धांजलि देंगे। राज्यमंत्री के घर से कार द्वारा 2.15 पर सीएम योगी सीसीएसयू में बने हेलीपैड पर जाएंगे। हेलीपैड से वे हेलिकॉप्टर द्वारा अलीगढ़ के लिए रवाना होंगे। अलीगढ़ में सीएम योगी मंत्री संदीप सिंह व उनके भाई के सगाई समारोह में शामिल होंगे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User